हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sawan Pradosh Vrat 2026: आज है सावन प्रदोष व्रत, महादेव को प्रसन्न करने के ये 3 सरल उपाय, जानें शुभ मुहूर्त

Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन महीने का पहला प्रदोष व्रत आज 10 अगस्त 2026 दिन सोमवार को मनाया जाएगा. ऐसे में प्रदोष व्रत के साथ ही सावन सोमवार का संयोग बन रहा है. आप महादेव को प्रसन्न करने के लिए यहां बताए उपाय कर सकते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन माह की त्रयोदशी तिथि 10 अगस्त की सुबह 8 बजे से लेकर 11 अगस्त की सुबह 4 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. प्रदोष व्रत के लिए प्रदोष काल को महत्व दिया जाता है. ऐसे में प्रदोष व्रत आज 10 अगस्त को है. प्रदोष व्रत सोमवार को पड़ने से यह सोम प्रदोष व्रत होगा. इसके साथ ही सावन सोमवार का व्रत भी है. यह दिन शिव जी की पूजा के लिए बहुत ही खास है. सावन प्रदोष व्रत के दिन पूजा शुभ मुहूर्त और उपायों के बारे में जानते हैं.

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat Shubh Muhurat)

प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट से लेकर 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. शिव भक्त ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें. ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुभ माना जाता है. प्रदोष व्रत के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर को 12 बजे से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. प्रदोष व्रत पूजा के लिए प्रदोष काल शाम को 7 बजकर 5 मिनट से लेकर रात को 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. इस समय प्रदोष व्रत की पूजा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Vidur Niti: व्यक्ति को मूर्ख बनाती हैं उसकी ये 5 आदतें, आप करते हैं ऐसी गलतियां, तो आज ही सुधार लें

विज्ञापन

प्रदोष व्रत के दिन करें ये 3 उपाय

महादेव को प्रसन्न करने और विशेष कृपा के लिए प्रदोष व्रत का दिन बेहद खास है. प्रदोष व्रत, सावन और सोमवार का संयोग बन रहा है. ऐसे में इन तीन उपायों को करने से महादेव की कृपा प्राप्त होगी. चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं.

पंचामृत से अभिषेक – शिवलिंग पर जल से अभिषेक करने के बाद आप पंचामृत से अभिषेक करें. दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल मिलाकर पंचामृत तैयार कर लें. पंचामृत से अभिषेक करने से मानसिक शांति मिलेगी. मनोकामना पूर्ति के लिए इस उपाय को अवश्य करें.

विज्ञापन

तिल और दूध का उपाय – शिवलिंग पर जल और दूध के अलावा कई चीजों को चढ़ाना शुभ होता है. शिवलिंग पर काले तिल और दूध को अर्पित कर सकते हैं. काले प्रदोष काल में दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इससे आर्थिक जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा. इस उपाय से ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम कर सकते हैं.

बेलपत्र का उपाय – शिवलिंग पर जल के साथ ही बेलपत्र अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. शिव भक्त 21 बेलपत्र पर पीले चंदन से ओम नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें. करियर में तरक्की और शिव जी की कृपा पाने के लिए यह उपाय बहुत ही असरदार माना जाता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Sawan Somwar 2026: सावन सोमवार है बेहद खास, नौकरी में तरक्की के लिए करें ये 3 उपाय, बनेंगे प्रमोशन के योग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola