Sawan Somwar 2026: हिंदू पंचांग का पांचवा महीना सावन महादेव को अति प्रिय होता है. सावन महीने में शिव जी की पूजा-अर्चना करने से उनका विशेष आशीर्वाद मिलता है. सावन महीने में सोमवार के दिन का खास महत्व होता है. सावन महीना शिव जी की अराधना के लिए खास होता है. साथ ही सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित होता है. सावन महीने सोमवार के दिन भक्त व्रत रखते हैं. आप सावन सोमवार के दिन कई उपायों को कर सकते हैं.
करियर में सफलता के लिए उपाय
सावन 2026 का पहला सोमवार 3 अगस्त को है. सावन के पहले सोमवार पर नौकरी, व्यापार और करियर में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए उपाय कर सकते हैं. करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने और शिव जी की कृपा दृष्टि के लिए सावन सोमवार के दिन इन तीन उपायों को करें. चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं.
सावन के पूरे महीने शिवलिंग पर जल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. खासकर सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित अवश्य करना चाहिए. शिव जी का आशीर्वाद पाने और करियर में तरक्की करने के लिए भक्त जल में कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें.
अगर आपको नौकरी और करियर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें. आप 21 बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें. शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित कर नई नौकरी की कामना और नौकरी में तरक्की की प्रार्थना करें. इसके साथ ही भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप अवश्य करें.
भगवान शिव जी को चंदन अर्पित करना और चंदन का तिलक लगाना शुभ होता है. आप शिव जी को चंदन का तेप लगाएं. इसके बाद इसी चंदन से अपने माथे पर तिलक लगाएं. मस्तक पर चंदन का तिलक करने से शिव जी का आशीर्वाद मिलेगा. शिव जी की क़पा से नौकरी और करियर में प्रमोशन के योग बनेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.