Sawan Masik Durgashtami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने की शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है. अब सावन महीने की मासिक दुर्गाष्टमी 20 अगस्त को है. दुर्गाष्टमी का दिन मां दुर्गा के सौम्य स्वरूप महागौरी को समर्पित है. जबकि, सावन का महीना महादेव की पूजा के लिए खास होता है. महागौरी और भगवान शिव का पति-पत्नी का संबंध है. ऐसे में सावन मासिक दुर्गाष्टमी का दिन शिव-शक्ति की पूजा के लिए खास है. देवी दुर्गा की उपासना शक्ति के रूप में की जाती है.
मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त (Masik Durgashtami Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त – 04:25 ए एम से 05:09 ए एम
प्रातः सन्ध्या – 04:47 ए एम से 05:53 ए एम
अभिजित मुहूर्त – 11:58 ए एम से 12:50 पी एम
विजय मुहूर्त – 02:35 पी एम से 03:27 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 06:56 पी एम से 07:18 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 06:56 पी एम से 08:02 पी एम
अमृत काल – 12:17 ए एम से 02:04 ए एम, 21 अगस्त
निशिता मुहूर्त – 12:03 ए एम से 12:46 ए एम, 21 अगस्त
सर्वार्थ सिद्धि योग – 09:08 ए एम से 05:53 ए एम, 21 अगस्त
ये भी पढ़ें – Gemstone: सावन में इस रत्न को धारण करना माना जाता है अत्यंत शुभ, जानिए क्यों है इतना खास?
मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि (Masik Durgashtami Puja Vidhi)
मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने का विधान है. आप सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद मां दुर्गा का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थान की सफाई कर लकड़ी की चौकी लगाकर उसके ऊपर लाल कपड़ा बिछाएं. इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें. देवी दुर्गा को रोली, अक्षत, सिंदूर, लाल चुनरी, लाल फूल और सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें.
मां दुर्गा के समक्ष दीपक और धूप जलाएं. खीर, मीठाई और फलों का भोग लगाएं. “ॐ दुं दुर्गायै नमः” मंत्र और ‘दुर्गा सप्तशती’ का पाठ करें. मां दुर्गा की आरती करें और पूजा संपन्न करें. आप सावन मासिक दुर्गाष्टमी के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना अवश्य करें. आप शिवालय जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें. रुद्राभिषेक करें और शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं. इस प्रकार पूजा और उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.
ये भी पढ़ें – Unlucky Zodiac Signs: सावधान! सिंह राशि में सूर्य और केतु की स्थिति से बढ़ सकता है तनाव, इन 3 राशियों के बढ़ेंगी मुश्किलें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
9 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
10 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
13 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
17 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines