Unlucky Zodiac Signs: सावधान! सिंह राशि में सूर्य और केतु की स्थिति से बढ़ सकता है तनाव, इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Unlucky Zodiac Signs: सूर्य ग्रह 17 अगस्त को सिंह राशि में गोचर कर गए हैं. सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह हैं. स्वराशि में सूर्य गोचर शुभकारी रहेगा. हालांकि, इस समय सिंह राशि में केतु विराजमान हैं. ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति का निर्माण हो रहा है.

Untitled design
1 / 6
इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें (Photo Credit- AI)

Unlucky Zodiac Signs: सिंह राशि में सूर्य और केतु के होने से कई राशियों को सावधान रहना होगा. सूर्य ग्रह पर केतु की छाया रहेगी. सूर्य ग्रह 17 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे. इस दौरान केतु के साथ सूर्य की युति से कई राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

सूर्य-केतु युति राशिफल

सूर्य-केतु युति राशिफल2 / 6

सिंह राशि में सूर्य-केतु की युति से वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. इन राशियों को आर्थिक हानि और सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. आइये इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि3 / 6

वृश्चिक राशि के लोगों को करियर के मामले में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आप ऑफिस में किसी के साथ बहस करने से बचें. जल्दबाजी में कोई फैसला लेना भारी पड़ सकता है. निवेश करने से नुकसान हो सकता है. इन सभी मामलों में आपको सावधान रहना होगा.

मकर राशि

मकर राशि4 / 6

मकर राशि के लोगों को यात्रा के दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में हार का सामना करना पड़ सकता है. अचानक से आपके खर्च बढ़ने से परेशानी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि5 / 6

सूर्य-केतु की युति का बनना कुंभ राशि के लोगों के लिए चुनौतिपूर्ण रहेगा. इन लोगों का तनाव बढ़ सकता है. साझेदारी के व्यापार में नुकसान हो सकता है. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. व्यापारियों को कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा.

सूर्य-केतु युति का प्रभाव

सूर्य-केतु युति का प्रभाव6 / 6

इस प्रकार से इन तीनों राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा. इन राशियों को सूर्य-केतु युति के दौरान सावधान रहना होगा. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने और सूर्य को अर्घ्य देने से लाभ हो सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन