Gemstone: सावन में इस रत्न को धारण करना माना जाता है अत्यंत शुभ, जानिए क्यों है इतना खास?

Gemstone: रत्न शास्त्र के अनुसार, अलग-अलग रत्न को धारण करने से कई फायदे मिलते हैं. सावन महीने में शिव जी से जुड़े इस रत्न को धारण करना चाहिए. ऐसा करने से मानसिक तनाव कम हो सकता है.

Gemstone: सावन में इस रत्न को धारण करना माना जाता है अत्यंत शुभ, जानिए क्यों है इतना खास?

सावन में धारण करें मोती रत्न (Photo Credit- AI)

Gemstone: सावन का महीना महादेव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है. सावन महीने में सोमवार व्रत, कांवड़ा यात्रा करने और रुद्राभिषेक करने से लाभ मिलते हैं. सावन के महीने रत्न धारण करने से भी कई लाभ मिलते हैं. आप सावन में शिव जी को प्रिय मोती रत्न धारण कर सकते हैं. मोती रत्न को शिव जी से संबंधित माना जाता है. भगवान शिव के मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित है और मोती चंद्रमा से संबंधित है. ऐसे में यह बहुत ही शुभ माना जाता हैं.

विज्ञापन

मोती रत्न धारण करने के लाभ (Moti Ratna Benefits)

मोती रत्न का संबंध चंद्रमा से होता है. चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है. मानसिक शांति के लिए मोती रत्न धारण करना बेहद शुभ माना जाता है. तनाव कम करेन और क्रोध पर काबू के लिए यह रत्न धारण कर सकते हैं. सावन महीने मोती रत्न धारण करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है. यह कुंडली में चंद्रमा की स्तिथि को मजबूत करता है. महादेव की कृपा पाने और संकटों से मुक्ति के लिए मोती रत्न धारण करें.

विज्ञापन

मोती रत्न धारण करने के नियम (Moti Ratna Wearing Rules)

आप सावन महीने में सोमवार के दिन मोती रत्न धारण कर सकते हैं. सोमवार का दिन महादेव को समर्पित है. ऐसे में यह दिन बेहद शुभ माना जाता है. मोती रत्न को चांदी की धातु में जड़वाकर इसकी अंगूठी पहन सकते हैं. आप सोमवार के दिन सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद मोती रत्न की अंगूठी को गाय के दूध में भिगोकर रखें.

विज्ञापन

गाय के दूध से निकालने के बाद इसे शुद्ध जल से साफ करें और भगवान शिव के चरणों में रख दें. आप ‘ॐ श्राम श्रीम श्रोम सः चन्द्रमसे नमः’ मंत्र का जाप करते हुए मोती रत्न धारण करें. इससे चंद्र दोष दूर होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. मानसिक शांति पाने और तनाव को दूर करने के लिए यह रत्न बहुत ही शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ