Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले जान लें धातु या पत्थर में से कौन-सा शिवलिंग घर लाएं? होंगे ये फायदे

Sawan 2026: साल 2026 में सावन महीने की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. सावन में भगवान शिव और शिवलिंग की पूजा करना बेहद शुभ और फलदायी होता है. शिव भक्त सावन महीने में घर पर शिवलिंग स्थापित कर पूजा करते हैं. घर में धातु या पत्थर कौन-सा शिवलिंग लाना चाहिए. आइये इसके बारे में जानते हैं.

Sawan 2026

Photo Credit- AI

Sawan 2026: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. सावन में भक्त भगवान शिव की अराधना करते हैं. सोमवार के व्रत करते हैं और शिव भक्त कांवड़ यात्रा कर जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं. सावन के महीने में शिवालय में भक्तों की खूब भीड़ लगती है. कई लोग घर पर ही शिवलिंग स्थापित कर शिव जी की पूजा करते हैं. इस बार सावन शुरू होने से पहले आप जान लें कि, घर पर धातु या पत्थर कौन-सी शिवलिंग स्थापित करना अधिक शुभ और फलदायी होता है.

विज्ञापन

कब शुरू हो रहा है सावन?

सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026 दिन गुरुवार से हो रही है. 30 जुलाई को सावन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा पर सावन शुरू होगा. इसका समापन 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन होगा. आप सावन के महीने में कौन-सी शिवलिंग को घर में स्थापित करें. आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

सावन में शिवलिंग की पूजा के लिए कई लोग धातु और कई लोग पत्थर का शिवलिंग स्थापित करते हैं. सामान्य तौर पर दोनों प्रकार का शिवलिंग स्थापित करना शुभ माना जाता है. हालांकि, घर में पूजा के लिए पत्थर का यानी नर्मदेश्वर शिवलिंग स्थापित करना अधिक शुभ और प्रभावी होता है.

विज्ञापन

घर में स्थापित करें पत्थर का शिवलिंग

नर्मदेश्वर शिवलिंग गृहस्थ लोगों के लिए सबसे अधिक श्रेष्ठ माना जाता है. यह शिवलिंग नर्मदा नदी से प्राकृतिक रूप से निकलते हैं. इन्हें प्राण-प्रतिष्ठा की जरूरत नहीं होती है. नर्मदेश्वर शिवलिंग अंगूठे के आकार का या अधिकतम 6 इंच तक का होना चाहिए. नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा से वास्तु दोष, पितृ दोष, ग्रह बाधाएं दूर होती हैं. बता दें कि, प्राकृतिक पत्थर से प्रकट हुए शिवलिंग की स्थापना करना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

धातु का शिवलिंग

कई लोग घरों में धातु का शिवलिंग भी स्थापित करते हैं. घर में सोने, चांदी, तांबे या पीतल का शिवलिंग स्थापित कर सकते हैं. आप धातु का शिवलिंग स्थापित कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें धातु अंदर से खोखली नहीं होनी चाहिए. शिवलिंग हमेशा ठोस होना चाहिए. अलग-अलग धातु के शिवलिंग का अलग-अलग महत्व होता है. चांदी के शिवलिंग की पूजा से मानसिक शांति और पारिवारिक सुख मिलता है. पीतल के शिवलिंग की पूजा से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. सोने के शिवलिंग की पूजा से धन-संपत्ति और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ