---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sawan 2024: सावन में शारीरिक संबंध बनाना न पड़ जाए भारी, मने मनाए शिव जी न हो जाएं नाराज!

Sawan 2024: सावन के पवित्र मास में शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? यदि आप भी इसी सवाल का जवाब तलाश कर रहे हैं, तो चलिए जानते हैं धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रावण मास में शारीरिक संबंध बनाने से जुड़े नियमों के बारे में।

---विज्ञापन---

Sawan 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के माह को बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान शिव जी, मां पार्वती और शिवलिंग की आराधना करने से साधक को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। हालांकि इस दौरान कुछ चीजों को करने की मनाही होती है। खासतौर पर उस व्यक्ति को सावन के प्रत्येक नियम का पालन करना चाहिए, जो व्रत रखता है। धार्मिक शास्त्रों में सावन में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन के पवित्र मास में शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं?

सावन में संबंध बनाने चाहिए या नहीं?

भगवान शिव को समर्पित सावन का पूरा माह बेहद पवित्र होता है। इस दौरान साधक शिव भक्ति में लीन होता है और विभिन्न तरह के धार्मिक अनुष्ठानों को अपनाता है। कुछ लोग तो सावन के हर एक दिन उपवास रखते हैं और रोजाना पूजा-पाठ करते हैं।

---विज्ञापन---

धार्मिक मान्यता के अनुसार, किसी भी धार्मिक अनुष्ठान के पहले और उसके दौरान शारीरिक संबंध बनाने की मनाही होती है। चाहें आप सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रख रहे हैं या सावन में केवल पूजा कर रहे हैं, तो तब भी आपको शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने से आपको पाप लग सकता है। इसके अलावा आपका व्रत और पूजा भी खंडित हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सावन में किसको होगा फायदा और कौन रहेगा परेशान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय

---विज्ञापन---

savan vrat

क्या है धार्मिक मान्यता?

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, कामदेव को प्रेम और काम का कारक माना जाता है। वहीं शिव जी को कल्याण का कारक माना गया है। कामदेव ने सावन मास के दौरान शिव जी पर बाण चलाया था, जिसके बाद क्रोधित होकर भोलेबाबा ने कामदेव को उसी वक्त भस्म कर दिया था। ये भी एक कारण है कि सावन में शारीरिक संबंध बनाने से पाप लगता है।

---विज्ञापन---

कब-कब नहीं बनाने चाहिए संबंध?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के अलावा अमावस्या, चतुर्थी तिथि, पूर्णिमा तिथि, अष्टमी, रविवार, श्राद्ध पक्ष, संक्रांति व्रत और नवरात्रि के 9 दिन भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इससे आपको पाप लग सकता है। इसके अलावा देवी-देवताओं के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 71 साल बाद शिव जी होने जा रहे हैं इन 5 राशियों पर मेहरबान! सावन पर बना ये महासंयोग

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 22, 2024 09:56 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola