Sawan 2024: 22 जुलाई को चुपचाप शिव जी के मंदिर से घर लाएं ये एक चीज, पैसों की कमी से मिलेगा छुटकारा!

Sawan 2024: भगवान भोलेनाथ, देवी पार्वती और शिवलिंग की उपासना करने के लिए सावन माह को अति शुभ माना जाता है। इस दौरान कुछ विशेष उपाय करने से साधक को विभिन्न तरह की समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं उस एक चीज के बारे में, जिसे सावन माह के पहले सोमवार के दिन चुपचाप घर लाने से पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है।

Sawan 2024

Sawan 2024: सावन का पवित्र माह और सोमवार का दिन दोनों ही शिव जी को समर्पित हैं। इस दौरान शिव जी की उपासना करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। इसके अलावा सावन में आने वाले प्रत्येक सोमवार के दिन व्रत रखना भी शुभ होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन मास की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है, जिसका समापन अगले महीने 22 अगस्त होगा। हालांकि इस बार सावन माह के पहले दिन सोमवार और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन किए गए उपायों का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है।

विज्ञापन

आज हम आपको उस एक चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे यदि आप 22 जुलाई यानी सावन के पहले सोमवार के दिन घर में लाते हैं, तो इससे आपको पैसों की कमी से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार के उपाय

सावन के पहले सोमवार के दिन शिव जी के मंदिर जाएं। वहां भगवान शिव, माता पार्वती और शिवलिंग की पूजा करें। इसी के साथ शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। मंदिर से घर जाने से पहले शिवलिंग पर चढ़ा हुआ साबुत बेल पत्र अपने साथ ले आएं। फिर उसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर के मंदिर में या तिजोरी में छुपाकर रख दें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, 22 जुलाई यानी सावन के पहले सोमवार के दिन जो भी व्यक्ति ये उपाय गुप्त रूप से करता है, उसके घर में सदा धन की देवी मां लक्ष्मी का वास रहता है। मान्यता है कि जिस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है, उन्हें कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा घरवालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

विज्ञापन

शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के पहले दिन लोग शिव जी, मां पार्वती और शिवलिंग को विभिन्न चीजों का भोग लगाते हैं। साथ ही शिवलिंग पर जल, दूध, गेहूं, शक्कर, गन्ने का रस, भांग, धतूरा, फल, फूल और चावल चढ़ाना अति शुभ होता है। सावन के दौरान शिवलिंग की पूजा करने से घर में सुख-शांति का वास होता है और घरवालों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।

विज्ञापन

बेल पत्र के प्रभावशाली उपाय

  • सावन के दौरान भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करने से घर-परिवार में धन-धान्य का वास होता है।
  • भगवान शिव के अलावा नंदी महाराज को भी बेल पत्र चढ़ाना शुभ होता है। इससे दरिद्रता से छुटकारा मिलता है।
  • शिवलिंग पर बेल पत्र अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपने भक्तों की हर इच्छा पूर्ण करते हैं।

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सावन शुरू होने से कितने घंटे पहले किन चीजों का सेवन करें बंद? जानें धार्मिक नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ