---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sawan 2024: सावन शुरू होने से कितने घंटे पहले किन चीजों का सेवन करें बंद? जानें धार्मिक नियम

Sawan 2024: सावन माह के दौरान व्रत और देवी-देवताओं की पूजा-पाठ करना शुभ माना जात है। लेकिन इस पवित्र माह में कुछ नियमों का भी पालन करना आवश्यक होता है। नहीं तो साधक का व्रत खंडित हो जाता है। चलिए जानते हैं सावन माह में और सावन शुरू होने से कितने घंटे पहले किन-किन चीजों का सेवन करने की मनाही है।

---विज्ञापन---

Sawan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, कल यानी 22 जुलाई से सावन मास का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। सावन के पवित्र माह में शिव जी के भक्त उनकी पूजा करते हैं। इसी के साथ व्रत भी रखा जाता है। हालांकि सावन के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। नहीं तो साधक को पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। इसके अलावा व्रत भी खंडित हो जाता है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 21 जुलाई को दोपहर 03:47 मिनट से श्रावण मास में आने वाली प्रतिपदा तिथि की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 22 जुलाई को दोपहर 01:11 मिनट पर होगा। ऐसे में आज यानी 21 जुलाई से व्यक्ति को कुछ चीजों का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। चलिए जानते हैं उन पांच चीजों के बारे में, जिनका सेवन व्यक्ति को सावन माह शुरू होने से करीब 24 घंटे पहले ही बंद कर देना चाहिए।

---विज्ञापन---

मसालेदार खाना

जो लोग सावन के व्रत रख रहे हैं या सावन माह के दौरान शिव जी की पूजा करते हैं, उन्हें आज से तला-भुना, मसालेदार और फास्ट फूड का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा सावन के पूरे माह भी इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें- सावन में गुरु प्रदोष व्रत से जागेगी किस्मत, 5 राशियों की हर इच्छा होगी पूरी!

---विज्ञापन---

नमक

धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी-देवताओं को समर्पित ज्यादातर व्रत में नमक का सेवन करने की मनाही होती है। सावन के शुभ माह में भी नमक नहीं खाया जाता है। ऐसे में आज से ही आप खाने में नमक का इस्तेमाल करना बंद कर दें। हालांकि नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

प्याज और लहसुन

सावन में प्याज और लहसुन का सेवन करने की मनाही होती है। इसके अलावा सावन माह शुरू होने से 24 घंटे पहले ही इनका सेवन करना बंद कर देना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्याज और लहसुन का सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिसके कारण व्यक्ति का पूजा-पाठ में मन नहीं लगता है और उसका ध्यान गलत चीजों की तरफ ज्यादा आकर्षित होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना जरूरी होता है, लेकिन सावन के पवित्र माह में इन्हें खाने की मनाही होती है। दरअसल, हरी पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया और विभिन्न तरह के वायरस जल्दी जन्म लेते हैं। ऐसे में आप इन्हें खाते हैं, तो इससे आपको जीव हिंसा का पाप लग सकता है। इसलिए आज से ही हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना बंद कर दें।

---विज्ञापन---

दूध और दही

घास में कीड़े और वायरस जल्दी पनपते हैं, जिन्हें गाय और भैंस खा लेते हैं। ऐसे में दूध दूषित हो जाता है। इसी वजह से सावन का पवित्र माह शुरू होने से 24 घंटे पहले ही दूध का सेवन करना बंद कर दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- दूध, दही से लेकर इन 5 चीजों को सावन में खाने से लगता है पाप! जानें क्या है धार्मिक मान्यता

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Jul 21, 2024 12:27 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola