---विज्ञापन---

Religion angle-right

सावन में हरियाणा के इस चमत्कारी मंदिर में लगता है भक्तों का तांता, कृष्ण जी से भी है गहरा संबंध!

Nalhar Mahadev Mandir: शिव भक्तों के लिए हरियाणा में स्थित नल्हड़ महादेव मंदिर की विशेष मान्यता है। इसी वजह से हर साल सावन के दौरान यहां पर शिव भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। चलिए जानते हैं हरियाणा के इसी चमत्कारी मंदिर से जुड़े महत्व और मान्यता के बारे में।  

---विज्ञापन---

Nalhar Mahadev Mandir: भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए सावन मास का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन मास 22 जुलाई 2024 से लेकर 19 अगस्त 2024 तक रहेगा। इस दौरान साधक व्रत रखने के साथ-साथ शिव जी के प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों के दर्शन भी करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका संबंध भोलेबाबा से तो है ही। इसी के साथ इस मंदिर का रिश्ता संबंध कृष्ण जी और महाभारत काल से भी है।

ऊंचाई पर स्थित है मंदिर

हरियाणा के नूंह में गहमर गांव में भगवान शिव को समर्पित नल्हड़ महादेव नामक मंदिर स्थित है। जहां सावन के दौरान शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। हालांकि ये मंदिर बहुत ऊंचाई पर है। मंदिर के दर्शन करने के लिए प्रत्येक साधक को कम से कम 287 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सावन में किसको होगा फायदा और कौन रहेगा परेशान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय

---विज्ञापन---

महाभारत काल से है गहरा रिश्ता

पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में महाभारत युद्ध न हो इसलिए भगवान कृष्ण ने 5 पांडवों और 100 कौरवों के बीच समझौता कराने के लिए नल्हड़ महादेव मंदिर का ही चयन किया था। इसी वजह से इस मंदिर को कृष्ण जी से जोड़ा जाता है। यहां पर भगवान शिव और शिवलिंग के साथ-साथ कृष्ण जी की भी प्रतिमा स्थापित है।

हर साल महाशिवरात्रि के दिन नल्हड़ महादेव मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियां भी यहां पर जल चढ़ाने आते हैं।

---विज्ञापन---

पेड़ से निकलता है पानी 

नल्हड़ महादेव मंदिर को चमत्कारी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां पर एक कदम का पेड़ है, जिसमें से 24 घंटे पानी बहता रहता है। इस पेड़ की लंबाई 500 फीट से ज्यादा है। पेड़ से निकलने वाले पानी को लोग प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। कहा जाता है कि पेड़ से निकलने वाले पानी का स्वाद बेहद मीठा होता है।

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 71 साल बाद शिव जी होने जा रहे हैं इन 5 राशियों पर मेहरबान! सावन पर बना ये महासंयोग

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Jul 22, 2024 02:56 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola