Lost In Dream Meaning: कई लोग सपनों को ख्वाब मानकर उन्हें भूल जाते हैं. हालांकि, उन लोगों की भी कमी नहीं है जो सपनों का मतलब जानने का प्रयास करते हैं. दरअसल, स्वप्न शास्त्र में सपनों से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है. इसमें बताया गया है कि सपने ऐसे ही नहीं आते हैं, बल्कि उनके पीछे कोई न कोई कारण छुपा होता है. जहां कुछ सपने किसी शुभ घटना का संकेत देते हैं, वहीं कई सपने भविष्य की किसी अनहोनी घटना का इशारा भी दे रहे होते हैं. आज हम आपको सपने में खोने के अर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं.
सपने में खुद का खोना कैसा होता है?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद का खोना शुभ नहीं होता है. ये सपना आपके वास्तविक जीवन की स्थिति से जुड़ा हो सकता है, जो कि दिशाहीनता का संकेत दे रहा है. इसका मतलब है कि आप या तो किसी गलत रास्ते पर चल रहे हो या जल्द कोई ऐसा कदम उठाने वाले हो, जो कि आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है. इसके अलावा ये सपना असुरक्षा और खराब मानसिक स्थिति को भी दर्शाता है.
सपने में किसी चीज का खोना कैसा होता है?
यदि सपने में आपकी कोई कीमती चीज खो गई है तो ये चिंता, असुरक्षा या किसी महत्वपूर्ण मौके को खोने के डर को दर्शाता है. हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि सपने में आपकी जो चीज खोई है, असल जिंदगी में भी वो ही गुम हो. ये केवल एक संकेत हो सकता है किसी वस्तु के खोने का.
सपने में पालतू जानवर का खोना कैसा होता है?
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में यदि किसी व्यक्ति को अपना पालतू जानवर खोते हुए दिखाई देता है तो उनके डर को दर्शाता है. ये किसी अनसुलझे दुख व असुरक्षा की भावना का संकेत हो सकता है.
सपने में सही रास्ते का चुनाव न करना कैसा होता है?
यदि सपने में आप सही रास्ते का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो ये वास्तविक जीवन की किसी उलझन का संकेत हो सकता है. इस समय आप किसी ऐसी स्थिति में फंसे हो सकते हैं, जिससे निकलने का रास्ता आपको नजर नहीं आ रहा है. इसके अलावा ये भविष्य में किसी बड़ी दुविधा में फंसने का भी संकेत हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
8 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines