Samudrik Shastra: इन 5 अंगों पर तिल वाली महिलाएं होती है सबसे भाग्यशाली, पति की बदल देती है किस्मत!

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी भी स्त्री या पुरुष के शरीर की बनावट को देखकर उसका स्वभाव और भाग्य को जाना जा सकता है। इस लेख में बताएंगे कि किन पांच अंगों पर तिल वाली महिलाएं सबसे भाग्यशाली होती हैं।

samudrik shastra know the meaning of mole on women body
विज्ञापन

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि स्त्री हो या पुरुष उसके किसी न किसी अंग पर तिल अवश्य होता है। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो इन तिलों को देखकर किसी भी मनुष्य के भविष्य के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। चलिए जानते हैं कि महिलाओं के किस अंग पर तिल होने को सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भाग्यशाली माना जाता है।

माथे पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है वह आत्मविश्वास से भरी होती हैं और अपने जीवन में काफी सफल मानी जाती है।  माथे पर तिल वाली महिलाएं अपनी मेहनत से जीवन में सफलता हासिल करती हैं। ऐसी महिलाओं के जीवन में संपत्ति और सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती।

Advertisment

गर्दन पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार गर्दन पर तिल वाली महिलाएं धैर्यवान होने के साथ-साथ बुद्धि की भी धनी होती हैं। गर्दन पर तिल वाली महिलाएं न सिर्फ खुद के लिए बल्कि अपने परिवार के लिए भी भाग्यशाली होती हैं। जिस पुरुष से ऐसी महिलाओं की शादी होती है वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती।

आंख की पुतलियों पर तिल

अगर किसी महिला की आंख की बायीं या दाहिनी पुतली पर तिल है तो वो स्वभाव से बेहद शांत और बुद्धिमान होती है। ऐसी महिलाओं पर समाज आंख मूंदकर विश्वास करता है और इनके पास कभी भी धन की कमी नहीं होती। विवाह के बाद भी ऐसी महिलाओं का ससुराल हमेशा सुखी-संपन्न रहता है। आंख की पुतलियों पर तिल वाली महिलाएं हर क्षेत्र में सफल होती हैं। आंख की पुतलियों पर तिल वाली महिलाओं को सबसे भाग्यशाली माना जाता है।

कंधे पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो महिलाओं के कंधे पर तिल होना परिवार में धन की अधिकता को दर्शाता है। जिन महिलाओं के कंधे पर तिल होता है वह अपना जीवन ऐशो-आराम से व्यतीत करती हैं। ऐसी महिलाओं की वाणी भी मधुर होती है। जो भी पुरुष ऐसी महिलाओं का पति बनता है वह भी धन-धान्य से पूर्ण हो जाता है।

विज्ञापन

होंठ पर तिल

होंठ पर तिल वाली महिलाएं सुन्दर होने के साथ-साथ किस्मत वाली भी होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के होंठ के नीचे तिल होता है वह काफी मेहनती होती हैं। जबकि जिन महिलाओं के होंठ के ऊपर तिल होता है उनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। ऐसी महिलाओं का पति काफी धनवान होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ