Elephant Ride Dream: स्वप्न शास्त्र की मान्यता है कि कोई भी सपना यूं ही नहीं आता है. हर सपना का कुछ न कुछ मलतब होता है. कहते हैं, सपने का हर दृश्य, हर एहसास आने वाले समय की ओर इशारा करते हैं. हालांकि यह संकेत गुप्त होते हैं, जिसे एक पारखी व्यक्ति और योग स्वप्न शास्त्री ही अच्छे से समझ सकता है. यहां ऐसे ही एक विशेष सपने की बात की गई हैं. वह है सपने में हाथी की सवारी. निस्संदेह यह कोई आम सपना नहीं है. आपको बता दें, हजारों सालों से हाथी को धन, ऐश्वर्य और शक्ति का प्रतीक माना गया है. आइए जानते हैं, ऐसे सपने क्या संकेत देते हैं?
मान-सम्मान में इजाफा
सपने में हाथी पर बैठना एक शुभ संकेत है. यह आने वाले समय के बारे में बताता है कि समाज और काम-धंधे की दुनिया में आपकी छवि निखरेगी और सम्मान बढ़ेगा. आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी प्राप्त हो सकती है.
यह भी पढ़ें: True Friendship Zodiac: ‘जय-वीरू’ के जैसी होती है इन राशियों दोस्ती, दुनिया की कोई ताकत इन्हें नहीं कर सकती अलग
करियर में तरक्की
जब जीवन में तरक्की के दिन शुरू होते हैं, तब ऐसे सपने अधिक आते हैं. यदि आप खुद एक शांत हाथी पर सवार देखते हैं, तो यह संकेत देता है कि आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़ा ओहदा पाने वाले हैं. प्रमोशन और लीडरशिप का मौका मिलने के योग हैं.
धन और सुख में वृद्धि
हाथी पर सवारी को अक्सर धन से जोड़ कर भी देखा जाता है. कहते यह सपना आर्थिक मजबूती को बढ़ाता है. जीवन में सुख, शांति और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है. हर काम से लाभ होता है. तिजोरी भर जाती है. धन की दिक्कत खत्म हो जाती है. आदमी नोटों से खेलता है.
यह भी पढ़ें: Budh Uday Rashifal: 31 दिन बाद हुआ ‘बुध का उदय’, इन 5 राशियों को होगा लाभ, मिलेगी कामयाबी, लगेगा धन का तड़का
तनाव से मुक्ति
हाथी की सवारी के सपने को मनोविज्ञान में भी काफी अहम माना गया है. हाथी की सवारी का मतलब यह हुआ कि आपने हाथी को वश यानी नियंत्रण में कर रखा है. हाथी को बुद्धि का प्रतीक माना गया. मनोविज्ञान और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यह मानसिक मजबूती और भावनाओं पर नियंत्रण का प्रतीक माना गया है.
हाथी के इन सपनों को भी समझें
- सफेद हाथी देखना – सफेद हाथी को एरावत कहते हैं. इसका सपना आने मलतब है कि जीवन में राजयोग शुरू होने वाला है.
- हाथी-हथिनी का जोड़ा दिखना – ऐसा सपना लव लाइफ और मैरिड लाइफ में मनमुटाव दूर होने के संकेत देता है.
- स्थिर हाथी देखना – यह सपना जीवन में कार्यक्षेत्र में, जैस नौकरी, व्यपार आदि में अस्थायी बाधा के संकेत माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Kaalchakra: ‘चांदी के गणेश’ से होती है बरकत, भरती है तिजोरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
11 mins agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 hr agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
2 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
19 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
20 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
22 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines