हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ratna Shastra: मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता, तो जरूर धारण करें ये 3 रत्न, बदल सकती है तकदीर

Ratna Shastra: रत्न शास्त्र में कई रत्नों के बारे में बताया गया है जिन्हें धारण करने से जीवन में कई लाभ मिलते हैं. रत्न धारण करने से सफलता मिल सकती है और इससे भाग्य का साथ मिलता है. आइये भाग्यशाली रत्नों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Ratna Shastra: व्यक्ति को अक्सर जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती है. ऐसे कुंडली में ग्रहों की कमजोर दशा के कारण हो सकता है. कुंडली में ग्रहों के कमजोर होने पर कई उपाय किए जाते हैं. आप रत्न धारण कर कुंडली में सुधार कर सकते हैं. इससे ग्रहों का संतुलन बनता है और व्यक्ति को सफलता मिलती है. रत्न शास्त्र के मुताबिक, तीन ऐसे रत्न हैं जिन्हें धारण करने से भाग्य का भरपूर साथ मिलता है. रत्न शास्त्र में इन रत्नों को बेहद शुभ माना जाता है. आइये इनके बारे में जानते हैं.

माणिक्य रत्न

रत्न शास्त्र के अनुसार, माणिक्य रत्न को सूर्य का रत्न माना जाता है. जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति और अड़चनों को दूर करने के लिए इसे धारण करना अच्छा होता है. इस रत्न का खास प्रभाव होता है. माणिक्य रत्न व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान, उच्च पद और सफलता दिलाने में मदद करता है. आपको कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो माणिक्य धारण करना चाहिए.

ये भी पढ़ें – Mahabharata Story: महाभारत काल के इस राजा ने नहीं लिया था युद्ध में हिस्सा, फिर भी निभाई थी बड़ी भूमिका

विज्ञापन

गोमेद रत्न

गोमेद रत्न को राहु से संबंधित माना जाता है. गोमेद को धारण करना जीवन में सफलता पाने के लिए अच्छा होता है. कुंडली में राहु के कमजोर होने पर जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. व्यक्ति को भ्रम और करियर में बाधा का सामना करना पड़ता है. इन लोगों को गोमेद रत्न धारण करना चाहिए. गोमेद धारण करने से भाग्य का साथ मिलता है.

नीलम रत्म

शनि ग्रह के कारण परेशान ललोगों को नीलम रत्न धारण करना चाहिए. नीलम धारण करने से लाभ मिलता है. शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान होने पर सफलता में बाधाएं आती हैं. इन्हें करियर में सफलता और आर्थिक लाभ के लिए नीलम रत्न धारण करना चाहिए. इससे जीवन में स्थिरता आती है और सफलता मिलती है.

विज्ञापन

बता दें कि, रत्न को धारण करने से पहले किसी रत्न विशेषज्ञ को कुंडली दिखा देनी चाहिए. कुंडली का अध्ययन करने का बाद ही रत्न धारण करें. वरना कई बार रत्न धारण करना उल्टे परिणाम दे सकता है.

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: इन 4 कामों में शर्म करने से हो सकता है नुकसान, जीवन में भूलकर भी न करें ऐसी गलती

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और रत्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola