Ratna Shastra: रत्न शास्त्र में रत्नों को धारण करने और इनके फायदों के बारे में बताया गया है. किसी ज्योतिषीय विशेषज्ञ को कुंडली दिखाने के बाद ही रत्न धारण करना शुभ फल देता है. कई लोग बिना कुंडली दिखाए रत्न धारण कर लेते हैं. आपको ऐसे रत्न के बारे में बताने वाले हैं इन्हें भूलकर भी कुंडली दिखाए बिना धारण नहीं करना चाहिए. बिना कुंडली दिखाए इन तीन रत्नों को धारण करना आपके लिए भारी पड़ सकता है. इन्हें धारण करने से फायदे की बजाय नुकसान झेलना पड़ सकता है. आइये इन तीन रत्नों के बारे में जानते हैं.
नीलम रत्न
कुंडली में शनि के मजबूत स्थिति में होने पर ही नीलम रत्न शुभ फल देता है. अगर कुंडली में शनि ग्रह कमजोर स्थिति में है, तो इसके कारण जीवन में उथल-पुथल हो सकती है. शनि के कमजोर स्थिति में होने पर नीलम रत्न धारण करने से आर्थिक संकट, स्वास्थ्य समस्या, करियर में बाधा और तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – Moonga Stone: मूंगा रत्न धारण करने से बदल सकता है भाग्य, जानिए किसे, कैसे और कब करना चाहिए धारण?
माणिक्य रत्न
कुंडली में सूर्य के शुभ स्थिति में होने पर माणिक्य रत्न शुभ फल देता है. हालांकि, अगर कुंडली में सूर्य ग्रह अशुभ स्थिति में है, तो इसके कारण बीमारी और काम में बाधा का सामना करना पड़ सकता है. किसी विशेषज्ञ को कुंडली दिखाने के बाद ही रत्न धारण करें.
ये भी पढ़ें – Gajalakshmi Rajyog: गुरु-शुक्र की युति से बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, वृषभ समेत 4 राशियों को होगा फायदा
मोती रत्न
मोती रत्न को कुंडली में चंद्रमा की मजबूत स्थिति होने पर धारण करना चाहिए. कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में होता है, तो यब शुभ फल नहीं देता है. चंद्रमा के कमजोर होने पर इसे धारण करने से नींद की समस्या, तनाव और जीवन में अशांति जैसी समस्या हो सकती है.
रत्न धारण करने को लेकर जरूरी सावधानियां
लोग अक्सर किस राशि के लिए कौन-सा रत्न शुभ होता है और रत्न के लाभ देखकर इसे धारण कर लेते हैं. हालाकिं, रत्न के लाभ के लिए कुंडली विशेषज्ञ को कुंडली जरूर दिखा लेनी चाहिए. कुंडली दिखाने के बाद ही रत्न धारण करने चाहिए. आप रत्न को किसी योग्य ज्योतिषी को कुंडली दिखाने के बाद शुद्ध करके धारण करें. रत्न धारण करने के लिए रत्न से संबंधित पूरी विधि का पालन करें.
ये भी पढ़ें – Guru Gochar: 12 साल बाद गुरु ग्रह ने किया कर्क राशि में प्रवेश, मेष, मिथुन समेत 6 राशियों की चमकेगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और रत्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
4 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
6 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines