Guru Gochar: 12 साल बाद गुरु ग्रह ने किया कर्क राशि में प्रवेश, मेष, मिथुन समेत 6 राशियों की चमकेगी किस्मत

Guru Gochar: ज्योतिष के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति लगभग 12 वर्षों के चक्र में एक राशि में भ्रमण करते हैं. अब गुरु ग्रह 2 जून सुबह तड़के 2 बजकर 55 मिनट पर उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर गए हैं. गुरु ग्रह ने कर्क राशि में 12 साल बाद गोचर किया है.

rashi.jpg_e8cb7c
1 / 7
Guru Gochar bhagyashali rashiyan

Guru Gochar: देवगुरु बृहस्पति का 12 साल बाद उच्च राशि कर्क में होना कई राशियों के लिए शुभ सिद्ध होगा. गुरु ग्रह 31 अक्टूबर 2026 तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. इसके बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे. इस दौरान किन राशियों को लाभ होगा आइये इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि 2 / 7

गुरु ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं. इस गोचर के प्रभाव से मेष राशि वालों को लाभ होगा. मेष राशि वालों की आय में वृद्धि होगी. भाग्य का साथ मिलेगा. घर और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 7

गुरु ग्रह का उच्च राशि में होना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है. कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा. कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 7

गुरु ग्रह का गोचर कर्क राशि में ही हुआ है. उच्च राशि कर्क में गुरु ग्रह का होना आपके लिए शुभकारी सिद्ध होगा. सुख-समृद्धि का आगमन होगा. आपको धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 7

कन्या राशि के लिए गुरु का गोचर करना बेहद शुभ होगा. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि6 / 7

गुरु के गोचर से वृश्चिक राशि वालों की संपत्ति में वृद्धि होगी. घर-परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. आप धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि7 / 7

देवगुरु बृहस्पति के कर्क राशि में गोचर करने से मीन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. आपकी लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन