अमर देव पासवान, दुर्गापुर पश्चिम बंगाल (News24): सोशल मीडिया पर इस दिनों पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के रहने वाले छोटन घोष नामक युवक की खूब चर्चा हो रही है। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, छोटन घोष ने एक ऐसा काम किया है, जिससे उन्होंने देश के बड़े-बड़े वैज्ञानिकों को टक्कर दे डाली है। छोटन घोष ने कबाड़ और जुगाड़ की मदद से रामलला की मूर्ति बनाई है, जो दिखने में हूबहू अयोध्या में विराजमान रामलला की मूर्ति जैसी है। इसी के साथ वो रोजाना रामलला की मूर्ति का सूर्य तिलक भी करते हैं।
ये भी पढ़ें: सुबह उठकर आप भी देखते हैं आईना? छोड़ दें ये आदत, वरना…
छोटन ने बिस्कुट से बनाया राम मंदिर का मॉडल
छोटन को बचपन से ही श्री राम के प्रति अटूट आस्था है। जब उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां शुरू हुई। तो छोटन के मन में भी रामलला के लिए कुछ अनोखा करने की इच्छा जागी। फिर उन्होंने 20 किलो के पारले जी बिस्कुट की मदद से 4 फुट लंबी और 4 फुट चौड़ी हूबहू अयोध्या के तरह ही दिखने वाले राम मंदिर बना का मॉडल बनाया।
इसके बाद उन्होंने रामलला की मूर्ति भी बनाई, जिसको बनाने के लिए उन्होंने थर्माकोल, जीरा, दालें और ग्लू गन का इस्तेमाल किया है। छोटन ने जो रामलला की मूर्ति अपने हाथ से बनाई है, उसकी लंबाई लगभग साढ़े चार फुट है।
बिना तकनीक के किया कमाल
रामनवमी के मौके पर अयोध्या श्री राम मंदिर में विराजमान रामलला की मूर्ति का जब सूर्य तिलक किया गया, तो छोटन घोष ने भी ठान ली की वो भी रामलला की मूर्ति का सूर्य तिलक करेंगे। उन्होंने लेंस-कांच और प्लास्टिक के पाइप से ऐसा जुगाड़ किया है, जिससे वो रोजाना सुबह दो मिनट तक सूर्य की पहली किरणों से रामलला की मूर्ति का सूर्य तिलक करते हैं।
पूरे दुर्गापुर में छोटन घोष की तारीफ हो रही है और उनकी इस अनोखी तकनीक को देखने व बंगाल में विराजमान रामलला के दर्शन करने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मिट्टी के महाउपाय से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें पंडित सुरेश पांडेय से
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
11 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
13 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
14 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
15 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
18 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines