---विज्ञापन---

Kaalchakra: मिट्टी के महाउपाय से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Astro Tips for Mitti ke Bartan: क्या आप भी मिट्टी के घड़े में से पानी पीते हैं? क्या आप भी मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पीते हैं या आपके घर में देवी-देवताओं की मिट्टी की मूर्तियां हैं? अगर हां, तो जल्द ही आपकी किस्मत बदलने वाली है। आइए जानते हैं कैसे...

---विज्ञापन---

Astro Tips for Mitti ke Bartan: पहले के समय में ज्यादातर लोग मिट्टी के बर्तन, मिट्टी से बने कुल्हड़ और मिट्टी से बने घड़े का इस्तेमाल करते थे। इससे भोजन तो शुद्ध रहता ही था। साथ ही खाने का स्वाद भी बढ़ जाता था। वहीं कुछ लोग देवी-देवताओं की मिट्टी से बनी मूर्तियों की पूजा करते थे और मिट्टी से बने दीपक में बत्ती लगाकर उन्हें जलाते थे। लेकिन आजकल लोग भगवान की तस्वीर, देवी-देवताओं की चांदी की मूर्तियां और चांदी के दीपक का उपयोग करते हैं। हालांकि इसमें कोई गलत बात नहीं है, लेकिन मिट्टी से बनी चीजों का इस्तेमाल करने से व्यक्ति की किस्मत भी बदल सकती है।

दरअसल, मिट्टी का घड़ा बुध और चंद्रमा दोनों ग्रहों के प्रभावों को नियंत्रित करता है। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा घर वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। पेड़-पौधों में मिट्टी के घड़े का पानी डालना भी अच्छा माना जाता है। इससे जीवन में आ रही सभी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

---विज्ञापन---

अगर आपको भी जानना है कि मिट्टी से बनी वो कौन सी चीजें हैं, जिसे घर में रखने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी? इसके अलावा इससे कौन-कौन सी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ता है? तो आइए जानते हैं मिट्टी के महाउपायों के बारे में पंडित सुरेश पांडेय जी से।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: Holi तक न करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानें Holashtak को क्यों मानते हैं अशुभ

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 22, 2024 10:04 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola