Ram Navami 2025: 12 राशियों के सभी दुख-दर्द होंगे दूर! राम नवमी पर करें ये उपाय

साल 2025 में 6 अप्रैल को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन कुछ विशेष उपाय करने से प्रत्येक व्यक्ति को लाभ हो सकता है। चलिए अब विस्तार से जानते हैं राम नवमी पर राशि अनुसार करने वाले अचूक उपायों के बारे में। साथ ही आपको उससे होने वाले लाभ के बारे में भी पता चलेगा।

Ram Navami 2025

राम जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय...

देशभर में हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर धूमधाम से राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि त्रेता युग में इसी तिथि पर भगवान राम का जन्म हुआ था। जहां कुछ लोग इस दिन राम जी की पूजा करते हैं, तो कुछ व्रत भी रखते हैं। इसके अलावा राम जी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना भी शुभ रहता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल 6 अप्रैल 2025, दिन रविवार को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राम नवमी के दिन यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि अनुसार कुछ उपाय करता है, तो उसे अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही घर-परिवार में चल रही परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं। चलिए अब जानते हैं राम नवमी पर राम जी को प्रसन्न करने वाले अचूक उपायों के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि

भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए राम नवमी के दिन मेष राशि के जातक राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही उन्हें अनार और नारियल का भोग लगाएं। इस उपाय से आपको राम जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

वृषभ राशि

राम नवमी पर राम स्तुति का पाठ करना वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इस उपाय से आपके घर-परिवार में सुख, शांति, वैभव, धन और खुशहाली का वास हो सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो राम नवमी के दिन 108 बार ‘ॐ रामाय नमः’ मंत्र का जाप करें। साथ ही विधिपूर्वक राम जी की उपासना करें। इस उपाय से आपको जल्द ही अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

राम जी को खुश करने के लिए कर्क राशि के जातक राम नवमी पर श्री राम अष्टक का पाठ करेंगे, तो अच्छा रहेगा। इससे उनके घर में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा।

सिंह राशि

राम नवमी के दिन सुंदरकांड का पाठ करना सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको राम जी के साथ-साथ हनुमान जी का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

यदि आप लंबे समय से किसी कारण परेशान हैं, तो राम नवमी के शुभ दिन श्री राम मंगलाशासनम स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही राम जी और हनुमान जी की पूजा करें। इससे आपको देवताओं का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और जल्द आपको अपनी हर समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

तुला राशि

राम नवमी के दिन तुला राशि के लोगों के लिए श्री प्रेमाश्टकम का पाठ करना शुभ रहेगा। इससे उन्हें भगवान राम का तो विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा ही, साथ ही घर-परिवार में सुख और शांति का वास होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए वृश्चिक राशि के जातक राम नवमी पर हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इससे आपको उनका विशेष आशीर्वाद जरूर प्राप्त होगा।

धनु राशि

यदि आप भगवान राम को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो राम नवमी पर सच्चे मन से सुंदरकांड का पाठ करें। साथ ही भगवान राम की पूजा करें।

विज्ञापन

मकर राशि

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो राम नवमी पर भगवान राम की पूजा करें। पूजा के साथ-साथ आदित्य ह्रदयस्तोत्र का पाठ करना भी मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

राम नवमी पर कुंभ राशि के जातक यदि सच्चे मन से भगवान राम की पूजा करते हैं और सुंदरकांड का पाठ करते हैं, तो इस उपाय से उन्हें अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

राम नवमी के शुभ दिन मीन राशि के जातकों के लिए राम जी की पूजा और बालकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। इससे उन्हें राम जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और जीवन में चल रही परेशानियां भी काफी कम हो जाएंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ