Ram Navami 2025: राम नवमी से एक दिन पहले चंद्र चमकाएंगे इन 3 राशियों का भाग्य! करेंगे कर्क राशि में गोचर

राम नवमी से एक दिन पहले चंद्र देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस समय चंद्र देव वृषभ राशि में मौजूद हैं। चलिए जानते हैं चंद्र की बदली चाल से इस बार किन तीन राशियों के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है।

Ram Navami 2025

इन 3 राशियों को मिलेगा पैसों की कमी से छुटकारा!

हिंदू धर्म के लोगों के लिए भगवान राम को समर्पित राम नवमी के पर्व का खास महत्व है। हर साल ये त्योहार चैत्र मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, त्रेता युग में इसी तिथि पर भगवान राम का जन्म हुआ था। जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं और देवी-देवताओं की पूजा करते हैं, उन्हें भगवान का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल 6 अप्रैल 2025, दिन रविवार को राम नवमी मनाई जाएगी। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, राम नवमी से एक दिन पहले 5 अप्रैल 2025 को देर रात 11 बजकर 24 मिनट पर चंद्र देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं इस साल राम नवमी पर चंद्र की कृपा से किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होने की संभावना अधिक है।

विज्ञापन

किन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य?

मेष राशि

राम नवमी से पहले चंद्र की कृपा से मेष राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। घरवालों के साथ समय बिताएंगे, तो उन्हें करीब से जान पाएंगे। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी। जिन लोगों की खुद की दुकान है या बिजनेस है, उनके मुनाफे में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी। जल्द आप नई कार खरीद सकते हैं। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो इस माह उसमें सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

कर्क राशि

आने वाले दिनों में कर्क राशि के जातकों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पिछले महीने किसी से लोन लिया था, तो जल्द आप कर्ज मुक्त होंगे। उम्मीद है कि इस महीने आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। इसके अलावा करियर में तरक्की के प्रबल योग हैं। नौकरी कर रहे जातकों को विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, वो जल्द वाहन खरीदने का फैसला कर सकते हैं। बहन-बहन के बीच यदि विवाद चल रहा है, तो अनबन दूर होगी।

विज्ञापन

धनु राशि

राम नवमी से पहले धनु राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। एक तरफ जहां कारोबारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी, वहीं दूसरी तरफ नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में भी संपत्ति का योग है। इसके अलावा छात्रों को मनचाहे कॉलेज में एडमिशन भी मिल सकता है। सेहत के लिहाज से अप्रैल का महीना उम्रदराज जातकों के हित में रहेगा। कोई गंभीर रोग इस माह नहीं होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ