सनातन धर्म के लोगों के लिए राम नवमी के पर्व का खास महत्व है। ये पर्व भगवान राम को समर्पित है। मान्यता है कि त्रेता युग में चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग राम नवमी पर भगवान राम की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं, उन्हें देवता से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर-परिवार में खुशी, सुख, शांति, धन और वैभव आदि का वास होता है। चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा।