---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2025: मंगल की राशि वृश्चिक में चंद्र ने रखा कदम, इन 3 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा सुख!

बीते दिनों चंद्र देव ने वृश्चिक राशि में कदम रख लिया है, जिसका स्वामी ग्रह मंगल है। चलिए जानते हैं बुधवार को हुए चंद्र गोचर से किन-किन राशियों को आर्थिक और शारीरिक लाभ होने की संभावना ज्यादा है।

---खबर नीचे जारी है---

नवग्रहों में से एक चंद्र को मन, माता, मनोबल और सुख का दाता माना जाता है, जिन्हें जोतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है। सवा दो दिन बाद जब भी चंद्र की चाल में बदलाव होता है तो उसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 19 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजकर 6 मिनट पर चंद्र देव ने वृश्चिक राशि में कदम रख लिया है। राशि चक्र में वृश्चिक को 8वां स्थान प्राप्त है, जिसका स्वामी मंगल ग्रह है।

मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, जो साहस, शक्ति, ऊर्जा, शौर्य और पराक्रम आदि के कारक हैं। 22 मार्च 2025 को प्रात: काल 1 बजकर 45 मिनट तक चंद्र देव वृश्चिक में मौजूद रहेंगे। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए चंद्र का ये गोचर बेहद लाभकारी रहने वाला है।

---खबर नीचे जारी है---

चंद्र गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव

मिथुन राशि

चंद्र की बदली चाल से मिथुन राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। युवाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा, जिसके कारण उन्हें मानसिक शांति का अहसास होगा। कपल के भौतिक सुख में इजाफा होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। सिंगल लोगों का रिश्ता जल्द उनके बचपन के किसी मित्र के साथ तय हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

करियर में ग्रोथ होने से युवाओं का मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी कर रहे जातकों की कम्युनिकेशन स्किल से उनका बॉस प्रभावित होगा। यदि आप मन लगाकर काम करेंगे, तो मार्च माह खत्म होने से पहले वो आपकी सैलरी भी बढ़ा सकते हैं। कारोबारियों के मुनाफे में इजाफा होगा, जिसके कारण वो लोन आसानी से चुका पाएंगे।

धनु राशि

चंद्र गोचर के कारण धनु राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलने से एक के बाद एक कई डील पूरी हो जाएंगी। जो लोग उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें जल्द खुशखबरी मिलेगी। जिन लोगों की आयु 50 से अधिक है उनकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इसके अलावा आने वाले दिनों में सेहत भी बढ़िया रहने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Sun Transit 2025: शनि के नक्षत्र में विराजमान सूर्य से बढ़ेगी 3 राशियों की टेंशन, घर में रहेगा क्लेश!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 20, 2025 09:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola