Numerology Prediction: 16 जुलाई से इन तारीखों पर जन्मे लोगों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, पढ़ें मूलांक 1 से 9 तक का भविष्यफल

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लिए 16 जुलाई का दिन कैसा रहेगा. इसके बारे में आप अंक भविष्यफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 16 जुलाई 2026 का अंक राशिफल.

16 july.jpg

Photo Credit- AI

Numerology Prediction 16 July 2026: 16 जुलाई 2026 गुरुवार का दिन 5 मूलांक के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है. इन 5 मूलांक के लोगों के लिए प्यार और परिवार के मामले में समय अच्छा रहेगा. मानसिक तनाव दूर होगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है. अंक शास्त्र के अनुसार, 16 जुलाई के दिन का मूलांक 1 + 6 यानी 7 रहेगा. मूलांक 8 के स्वामी केतु ग्रह हैं. केतु ग्रह को अध्यात्म का कारक ग्रह माना जाता है. 16 जुलाई का भाग्यांक 1+6+0+7+2+0+2+6=24 यानी 2+4 यानी 6 रहेगा. भाग्यांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र को प्रेम, सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. केतु और शुक्र के प्रभाव से सभी मूलांक वालों के लिए दिन कैसा रहेगा. इसके बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें मूलांक 1 से लेकर 9 तक सभी का 16 जुलाई का अंक भविष्यफल.

विज्ञापन

मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)

विज्ञापन

मूलांक 1 के स्वामी सूर्यदेव हैं. सूर्य का केतु के साथ शत्रुता का भाव है. इन लोगों का शुक्र के साथ भी शत्रु भाव माना जाता है. इन्हें सूर्य ग्रह के प्रभाव के कारण आत्मविश्वास में कमी का सामना करना पड़ सकता है. पिता के साथ तनाव बढ़ सकता है.

मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)

विज्ञापन

चंद्रमा को मूलांक 2 वालों का स्वामी ग्रह माना जाता है. चंद्रमा का केतु के साथ शत्रु और शुक्र के साथ सम संबंध है. इनके लिए समय मिलाजुला रहेगा. तनाव कम होगा. रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद है.

मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)

विज्ञापन

अंक ज्योतिष में मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु हैं. गुरु ग्रह का केतु और शुक्र के साथ तटस्थ संबंध है. गुरु के प्रभाव से परेशानियां बढ़ सकती है. आपको कड़ी मेहनत करने से शुभ परिणाम मिलेंगे. परिवार के साथ समय बिताएं.

मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)

विज्ञापन

मूलांक 4 के लोगों के स्वामी ग्रह राहु हैं. राहु का केतु के साथ अच्छा संबंध है. इसके अलावा राहु के शुक्र के साथ मित्रता के संबंध है. इन लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)

मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध का शुक्र के साथ मित्र और केतु के साथ भी मित्र का संबंध माना जाता है. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन

मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)

अंक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह हैं. शुक्र ग्रह का केतु के साथ अच्छा संबंध है. मूलांक 6 वालों के रिश्तों के लिए समय अच्छा रहेगा. इन लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. प्रेम संबंध बेहतर बनेंगे.

विज्ञापन

मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)

मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु हैं. इनका शुक्र ग्रह के साथ मित्रता का संबंध है. मूलांक 7 के लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा. अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है. आपका प्रेम जीवन बेहतर रहने वाला है.

विज्ञापन

मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 8 के स्वामी शनि हैं. शनि ग्रह का केतु और शुक्र के साथ मित्रता का संबंध है. मूलांक 8 वालों को किस्मत का साथ मिलेगा. मेहनत का फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. धन वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)

मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह का शुक्र के साथ सामान्य और केतु के साथ शत्रु का संबंध है. इन लोगों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है. आपको काम में सफलता मिलेगा. हालांकि, क्रोध करने से बचना होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ