हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सावधान! अशुभ भद्रा काल 5:52 AM बजे से शुरू, बस इतना ही है बहनों के पास राखी बांधने का समय

Raksha Bandhan 2024: जिस रक्षा बंधन त्योहार का इंतजार बहनें पूरे साल करती हैं, वह आज सोमवार 19 अगस्त को मनेगी। लेकिन बहनों को भद्रा, राहु काल और पंचक (पचका) की काली छाया से भी सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं, आज किस समय राखी बांधना अशुभ है और इसे बांधने का शुभ समय क्या है?

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षा बंधन आज सोमवार 19 अगस्त को है। साथ ही आज श्रावण मास का अंतिम सोमवार व्रत भी है। साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि, शोभन और रवि जैसे शुभ और महत्वपूर्ण योगों का महासंयोग भी है। लेकिन इसके साथ ही रक्षा बंधन त्योहार पर आज कई अशुभ योगों की काली छाया भी पड़ रही है।

रक्षाबंधन पर 2 महा अशुभ योग

भद्रा, राहु काल और पंचक आज रक्षाबंधन त्योहार के शुभ मौके के रंग में भंग डाल रहे हैं। इन अशुभ योगों में राखी बांधना वर्जित माना गया है। इस कारण से बहनों को राखी बांधने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

ये है भद्रा काल की अवधि

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज सुबह 5 बजकर 52 मिनट से भद्रा काल आरम्भ हो चुका है, जो दोपहर बाद 1 बजकर 32 मिनट तक है। यदि द्रिक पंचांग पर यकीन करें तो भद्रा की शुरुआत सुबह होने से पहले ही 03:04 AM बजे ही हो गई थी। इस तरह भद्रा लगभग 10 घंटे तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन

हिन्दू मान्यता के अनुसार, भद्रा काल में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। इस अवधि में राखी बांधना भी वर्जित है, अन्यथा भाई-बहन दोनों पर संकट आ सकता है।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर भद्रा से बचकर रहना…ले लें भद्रा के 12 नाम सभी कार्य हो जाएंगे शुभ!

विज्ञापन

इस समय शुरू होगा पंचक

बहनों को राखी बांधने के समय को लेकर पंचक से भी सावधान रहने की जरूरत है। आज ही पंचक की शुरुआत प्रदोष काल के बाद 7 बजकर 1 मिनट से हो रही है, जो 23 अगस्त तक रहेगी।

आज का राहु काल

आज अशुभ राहु काल भी सुबह में ही 07:30 AM से 09:08 AM तक है। लेकिन यह अब भद्रा काल में समाहित हो गया है। यदि आज राहु काल भद्रा के बाद लगता तो अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों और भी कम समय मिलता।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन पर लगा ‘पंचक’ का ग्रहण, साथ में है भद्रा; बहनें जान लें दोष निवारण उपाय

राखी बांधने के लिए बहनों के पास है बस इतना समय

पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन पर इन अशुभ योगों के बनने के कारण बहनों को राखी बांधने के लिए बहुत कम समय मिलेगा। इस बार राखी बांधने का शुभ समय भद्रा काल के बाद शुरू हो रहा है:

विज्ञापन

राखी बांधने का बेस्ट मुहूर्त: आज राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त दोपहर 01:33 बजे से शाम 04:19 बजे तक है। इस प्रकार बहनों के पास राखी बांधने के लिए पूरे 2 घंटे 46 मिनट का समय मिलेगा।

राखी बांधने का दूसरा मुहूर्त: इसके अलावा, बहनें शाम को प्रदोष काल में भी भाई को राखी बांध सकती हैं। इस दिन शाम 06:56 बजे से रात 09:07 बजे तक प्रदोष काल रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola