---विज्ञापन---

Religion angle-right

Raksha Bandhan 2024: भूल से भद्रा काल में बांध दी राखी तो तुरंत कर लें ये उपाय…सभी कार्य हो जाएंगे शुभ!

Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन 2024 पर भद्रा काल की अशुभ साया पड़ रही है। इस कारण से बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने में सावधानी बरतनी चाहिए। यदि कोई भूल हो जाए, तो यहां बताए गए भद्रा के 12 नामों के स्मरण और जाप से सभी दोष दूर हो जाते हैं. आइए जानते हैं, ये नाम क्या हैं?

---विज्ञापन---

Raksha Bandhan 2024: हिन्दू धर्म में भद्रा काल में कोई भी मांगलिक और शुभ काम नहीं किया जाता है। भद्रा भगवान शनिदेव की बहन और भगवान सूर्य की पुत्री है। इसे शनिदेव से भी खतरनाक माना गया है, क्योकि इसकी अशुभ दृष्टि बने बनाए काम को बिगाड़ सकती है, व्यक्ति की जिंदगी को नर्क के समान बना सकती है। इसलिए शास्त्रों में कहा गया है कि में भद्रा काल में कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, इससे बचकर रहना चाहिए।

रक्षा बंधन 2024 पर भद्रा की अशुभ साया

साल 2024 में रक्षा बंधन सोमवार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई-बहन के अटूट विश्वास और प्रेम के प्रतीक के इस त्योहार पर भद्रा की अशुभ साया मंडरा रही है। बहनों को भद्रा काल में अपने भाइयों को राखी नहीं बांधनी चाहिए, अन्यथा यह अशुभ प्रभाव डाल सकती है, जो भाइयों के जीवन के लिए खतरा बन सकती है।

---विज्ञापन---

कब से तक है भद्रा?

भद्रा शनिदेव की तरह ही खतरनाक है। 19 अगस्त को भद्रा सुबह से शुरू हो जाएगी और दोपहर बाद खत्म होगी। जहां तक समय की बात है, तो यह सुबह में 5 बजकर 52 से मिनट से आरंभ होकर दोपहर बाद 1 बजकर 32 मिनट तक है। इस बीच में राखी नहीं बांधनी चाहिए।

रक्षा बंधन 2024: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

19 अगस्त, 2024 को राखी बांधने का शुभ 1 बजकर 33 से आरंभ हो रहा है, जो शाम के 9 बजकर 7 मिनट तक है। लेकिन इसी तारीख को शाम में पंचक की शुरुआत भी हो रही है। हिन्दू धर्म में पंचक के शुरू होने पर भी कोई शुभ काम नहीं किया जाता है।

---विज्ञापन---

भद्रा बचने के लिए लें भद्रा के 12 नाम

हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार भद्रा के अशुभ असर से बचने के लिए उसके 12 नामों का जाप कर लेना चाहिए। इससे भद्रा प्रसन्न हो जाती है। भद्रा के ये 12 नाम हैं:

1. धन्या, 2. दधिमुखी, 3. भद्रा, 4. महामारी, 5. खरानना, 6. कालरात्रि, 7. महारूद्रा, 8. विष्टिकरण, 9. कुलपुत्रिका, 10. भैरवी, 11. महाकाली और 12. असुरक्षयकरि।

---विज्ञापन---

अगर इस दिन कैसी भी भूल हो जाए, तो इस दिन भद्रा के ये 12 नाम अवश्य ले लेना चाहिए। इससे भद्रा के अशुभ असर से मुक्ति मिल जाती है। मान्यता कि भद्रा के इन 12 नामों का स्मरण, उच्चारण और पाठ करने से सारे कार्य सफल हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 19, 2024 12:05 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola