Rahu Ketu Dosh: राहु और केतु को पापी ग्रह और छाया ग्रह माना जाता है. इन दोनों ग्रहों के अशुभ स्थिति में होने से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है. राहु ग्रह अशुभ स्थिति में होने के कारण मानसिक भ्रम और तनाव का कारण बनता है. इसके साथ ही केतु ग्रह के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कुंडली में राहु और केतु का अशुभ होना अच्छा नहीं माना जाता है. इसके कारण जीवन में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं. आइये राहु-केतु दोष के लक्षण और उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
राहु-केतु दोष के लक्षण
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु और केतु ग्रह को अधिकारी के समान माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि, शनि के आदेश पर राहु-केतु कर्मों का फल देते हैं. राहु ग्रह को काला माना जाता है. राहु के अशुभ होने से जीवन में अचानक घटनाएं होने लगती है. अप्रत्याशित घटनाओं के कारण व्यक्ति परेशान रहता है. आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ता है. केतु ग्रह की अशुभ स्थिति के कारण तनाव और धनहानि झेलनी पड़ती है. राहु और केतु दोष के कारण सेहत पर भी प्रभाव पड़ता है. राहु के कारण हाथ-पैर, पेट और फेफड़ों से संबंधित बीमारी होती है. इसके अलावा केतु के कारण रीढ़ गर्दन और जोड़ों की समस्या होती है.
ये भी पढ़ें – Amaranth Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बनेगा नया रास्ता, अब यहां से कर सकेंगे अमरनाथ यात्रा
राहु दोष दूर करने के उपाय
राहु दोष से मुक्ति के लिए आपको मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए. आप राहु दोष से बचने के लिए रात को सोते समय सिरहाने मूली रखें. सुबह इसे किसी मंदिर में दान कर दें. आपको राहु के बीज मंत्र ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः का जाप करना चाहिए.
केतु दोष को दूर करने के उपाय
कुंडली में केतु के अशुभ स्थिति में होने से जीवन परेशानियों से घिर जाता है. आपको केतु को शांत करने के लिए गणेश जी की पूजा करनी चाहिए. केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए मंदिर में कंबल का दान करें. आप कुत्ते को रोटी खिलाने का उपाय कर सकते हैं. केतु के मंत्र ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः का जाप करें.
ये भी पढ़ें – Guru Asta Rashifal: 15 जुलाई से बढ़ेगी मकर समेत इन 4 राशियों की टेंशन, कर्क राशि में अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
9 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines