Guru Asta Rashifal: 15 जुलाई से बढ़ेगी मकर समेत इन 4 राशियों की टेंशन, कर्क राशि में अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति

Guru Asta 2026: ग्रहों की चाल में परिवर्तन और ग्रहों के राशि बदलने से इसका प्रभाव लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है. अब 15 जुलाई को गुरु ग्रह अस्त होने वाले हैं.

men in tension.jpg
1 / 6
Photo Credit- AI

Guru Asta Horoscope: गुरु ग्रह 15 जुलाई 2026 दिन बुधवार को रात 7 बजकर 59 मिनट पर अस्त हो जाएंगे. गुरु ग्रह कर्क राशि में अस्त होंगे. इसके बाद 12 अगस्त को गुरु उदय हो जाएंगे.

विज्ञापन

गुरु अस्त का प्रभाव

गुरु अस्त का प्रभाव2 / 6

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गुरु ग्रह का कर्क राशि में अस्त होना कई राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. गुरु अस्त से प्रभावित राशियों को आर्थिक मामलों, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में कठिनाई हो सकती है.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि3 / 6

कर्क राशि में गुरु ग्रह का अस्त होना कर्क राशि वालों के लिए अशुभ साबित हो सकता है. इन लोगों के मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. आपको जल्दबाजी में काम करने और फैसला लेने से बचना होगा. आप सोच-समझकर काम करें. ये भी पढ़ें - Numerology: परिवार की खुशियों के लिए इच्छाओं का त्याग कर देते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, जानिए

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

सिंह राशि वालों को गुरु ग्रह के अस्त होने से तनाव का सामना करना पड़ सकता है. सिंह राशि के लोगों के परेशानियां बढ़ सकती हैं. खर्चे बढ़ने और सेहत खराब होने से जीवन में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

धनु राशि के लोगों को गुरु अस्त के प्रभाव से नुकसान हो सकता है. इन लोगों को पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है. निवेश करने से बचना होगा. जल्दबाजी में निवेश से नुकसान हो सकता है. ये भी पढ़ें - Numerology: शांत स्वभाव के होते हैं मूलांक 2 वाले लोग, जानिए इनके लिए कौन-सा करियर है सबसे बेहतर

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

मकर राशि के लिए देवगुरु बृहस्पति का अस्त होना अशुभ रह सकता है. इन्हें वैवाहिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. साझेदारी के व्यापार में नुकसान हो सकता है. ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन