Nail Cutting Astro Tips: अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग शाम में या रात में नाखून काटने से मना करते हैं और वजह पूछने पर कह देते हैं कि ये अशुभ होता है। इस जवाब से शायद आपको भी संतुष्टि नहीं होती होगी। आप या हम इसका ठोस कारण और तर्क जानना चाहते हैं। सॉलिड उत्तर नहीं मिलने और मानसिक तुष्टि नहीं होने पर मन विद्रोह कर देता है और बुजुर्गों की नसीहत को नजरअंदाज कर देते हैं। आपको बता दें, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम या रात में कुछ काम करने की मनाही है। नाखून काटना भी उनमें से एक है। आइए जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद नाखून क्यों नहीं काटना चाहिए और ऐसा करने से क्या परेशानियां और हानियां होती हैं।
1. रूठ जाती हैं देवी लक्ष्मी
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, देवी लक्ष्मी सूर्यास्त के बाद भ्रमण पर निकलती हैं। जिस घर में शाम या शाम के बाद नाखून काटा जाता है, देवी लक्ष्मी उस घर और सदस्यों पर नाराज हो जाती हैं। इससे घर की बरकत रुक जाती है। धन की आमद घटने लगती है, यहां तक कि जमा-पूंजी भी खत्म हो जाती है। साथ ही यह भी जान लें कि इस समय बाल भी नहीं काटे जाते हैं और घर के कचरे भी नहीं फेंके जाते हैं।
2. ग्रहों पर होता है बुरा असर
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्यास्त के बाद नाखून काटने से ग्रहों, विशेष कर सूर्य और शनि, पर नकारात्मक असर पड़ता है। सूर्य पर नकारात्मक असर होने से समाज में व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी आती है। वहीं ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, नाखून में शनि देव का वास होता है। शाम के बाद नाखून काटने से वे कुपित हो जाते हैं। इससे व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कष्ट होता है।
वैज्ञानिक कारणों से भी रात में नाखून काटने से बचना चाहिए।
3. नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि
वास्तु शास्त्र के मुताबिक शाम या रात में नाखून काटना सही समय नहीं है। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है, जो स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती है। साथ ही अन्य परेशानियां भी बढ़ जाती हैं।
4. घर पर बुरी आत्माओं का साया
ये भी पढ़ें: सुबह उठकर आप भी देखते हैं आईना? छोड़ दें ये आदत, वरना…
सूर्यास्त के बाद रोशनी कम हो जाती है। कम रोशनी में नाखून काटते वक्त उंगली के जख्मी होने और खून निकलने का अंदेशा रहता है। मान्यता है कि शाम या रात में नाखून काटते वक्त उंगली के जख्मी होकर खून निकलने से घर में भूत और बुरी आत्माओं को आने का निमंत्रण मिलता है, जो घर को तबाह भी कर सकता है।
5. परिवार में मृत्यु का संकेत
बहुत लोगों का यह भी मानना है कि शाम के बाद नाखून काटने के समय जख्मी हुई उंगली से खून निकलना परिवार में किसी की अकाल मृत्यु की ओर संकेत करता है।
ये भी पढ़ें: Vastu for Love Life: कपल के बीच रोमांस बढ़ाने के 5 वास्तु उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 hr agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
3 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
4 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
5 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
6 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
8 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
23 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines