Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और संतान सुख के उपाय

Putrada Ekadashi 2026 Date: सावन महीने की एक एकादशी का व्रत संपन्न हो चुका है. अब पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. सावन माह की पुत्रदा एकादशी कब है आइये इसकी सही तारीख के बारे में जानते हैं.

VISHNU JI.jpg (1)

Photo Credit- AI

Putrada Ekadashi 2026: अगस्त महीने में सावन माह के दो एकादशी व्रत है. इनमें से एक कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त को पूरा हो गया है. अब सावन महीने की दूसरी एकादशी आने वाली है. सावन महीने की दूसरी एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जानते हैं. घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति के लिए यह व्रत करना बेहद लाभकारी होता है. पुत्रदा एकादशी व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है. संतान के सुखी जीवन के लिए यह व्रत कर सकते हैं.

विज्ञापन

कब है पुत्रदा एकादशी? (Putrada Ekadashi Kab Hai)

सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी का पर्व मनाया जाता है. द्रिंक पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि का आरंभ 23 अगस्त की रात को 2 बजे होगा. इसका समापन अगले दिन 24 अगस्त की सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए, पुत्रदा एकादशी का व्रत 23 अगस्त को रखा जाएगा.

विज्ञापन

पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त (Putrada Ekadashi Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त – 04:26 ए एम से 05:10 ए एम
अभिजित मुहूर्त – 11:58 ए एम से 12:49 पी एम
विजय मुहूर्त – 02:33 पी एम से 03:25 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 06:53 पी एम से 07:59 पी एम
अमृत काल – 10:33 ए एम से 12:21 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग – 05:54 ए एम से 05:44 पी एम
रवि योग – 05:54 ए एम से 05:44 पी एम

विज्ञापन

पुत्रदा एकादशी संतान सुख के उपाय

विष्णु भगवान की पूजा – एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु जी की पूजा-अर्चना करें. विष्णु भगवान की पूजा और व्रत करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी. व्रत और पूजा के बाद भगवान विष्णु से संतान प्राप्ति की प्रार्थना करें.

संतान गोपाल मंत्र का जाप – संतान प्राप्ति और संतान के सुखी जीवन के लिए “ॐ देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः” इस संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए.

विज्ञापन

इन उपायों के साथ ही संतान प्राप्ति की इच्छा को पूर्ण करने और संतान के सुखी जीवन के लिए श्री वंशकवच और श्री गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए. इन उपायों को करने से भगवान विष्णु आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ