---विज्ञापन---

Religion angle-right

Astro Tips: नहाने से पहले भूलकर भी न करें ये 5 काम; देवी-देवता होंगे नाराज, लगेगा पाप!

Bathing Astro Tips: नहाने से तन-मन शुद्ध होता है और ताजगी का अहसास होता है। हालांकि कुछ काम ऐसे भी होते हैं, जो नहाने के बाद ही करने चाहिए। आज हम आपको उन 5 कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यदि आप नहाने से पहले करते हैं, तो आपको पाप लग सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

Bathing Astro Tips: रोजाना नहाना बेहद जरूरी है। इससे शरीर की सफाई होती है और ताजगी का अहसास होता है। धार्मिक शास्त्रों में भी प्रतिदिन स्नान करने के फायदों के बारे में बताया है। मान्यता है कि स्नान करने से न सिर्फ व्यक्ति का शरीर साफ होता है। बल्कि मानसिक शांति मिलती है और मन पवित्र होता है। गर्मियों में तो ज्यादातर लोग रोजाना नहाते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में नहाने से बचते हैं। वहीं जब लोगों की ऑफिस या काम की छुट्टी होती है, तो वो देर से नहाते हैं। ऐसे में वो पूरे दिन अशुद्ध रहते हैं। इससे उनके नकारात्मक ऊर्जा के चमेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा बिना नहाए जिन कामों को करने की मनाही होती है, वो करने पर भी पाप लगता है।

आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए उन पांच कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें नहाने से पहले भूलकर भी किसी व्यक्ति को नहीं करना चाहिए। नहीं तो उन्हें पाप लग सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

पवित्र नदी में स्नान करना

शास्त्रों के अनुसार, यदि आप किसी पवित्र नदी में नहाने जा रहे हैं, तो उससे पहले घर में एक बार स्नान जरूर करें। घर में स्नान करने के बाद ही गंगा, यमुना या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसा न करने से आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा और देवी-देवता भी आपसे नाराज हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- कमजोर शनि और गुरु के कारण पूजा-पाठ में आती हैं परेशानियां! जानें ग्रहों को मजबूत करने के उपाय

---खबर नीचे जारी है---

Puja Path Niyam

मंदिर घर में जाना

पौराणिक ग्रंथों में बताया गया है कि स्नान किए बगैर मंदिर घर में नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा पूजा-पाठ से जुड़ी चीजों को हाथ नहीं लगाना चाहिए। इससे देवी-देवता आपसे नाराज हो सकते हैं। इसके अलावा आपका पूजा घर में अशुद्ध हो जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

पवित्र फूल को छूना

नहाने के बाद ही तुलसी के पौधे या किसी भी पवित्र फूल को छूना चाहिए। यदि आप नहाने से पहले ही देवी-देवताओं के लिए फूल तोड़ लेते हैं, तो इससे वो फूल पवित्र नहीं रहेंगे। दरअसल, दिनभर व्यक्ति कई अशुद्ध कार्य करता है, जिससे उन फूलों की पवित्रता भंग हो जाएगी।

किचन में जाना

स्नान करने के बाद ही किचन में जाना चाहिए। नहाए बिना किचन में जाना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा स्नान करने के बाद ही भोजन बनाना चाहिए और नहाने के बाद ही भोजन करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

कंघी करना

नहाने से पहले बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। इससे बाल जल्दी टूटते हैं। इसके अलावा कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है, जिसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ता है।

ये भी पढ़ें- नाखून पर है ये निशान तो हो जाएं सावधान, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 13, 2024 09:21 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola