नाखून पर है ये निशान तो हो जाएं सावधान, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Half Moon On Nails Meaning: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर की बनावट के अलावा नाखूनों को देखकर भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है, तो चलिए जानते हैं नाखून पर बना आधा चांद व्यक्ति के बारे में क्या-क्या बताता है।

Half Moon On Nails Meaning

क्या आपके नाखून पर भी है आधा चांद?

विज्ञापन

Half Moon On Nails Meaning: सामुद्रिक शास्त्र की मदद से मनुष्य के शरीर का विश्लेषण करके उसके भविष्य से जुड़ी कई अहम बातों के बारे में पता चल सकता है। यहां तक कि इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि व्यक्ति का व्यवहार कैसा है। उन्हें इस समय किस-किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्टनर के साथ उनका रिश्ता कैसा है।

पैर, हाथ और आंखों के अलावा व्यक्ति के नाखून को देखकर भी उनके बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। कभी न कभी आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोगों के नाखून पर आधा चांद बना होता है। चलिए जानते हैं नाखून पर आधा चांद, धुंधला चांद और चांद न होने के शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में।

विज्ञापन

धुंधला आधा चांद होना

नाखून पर धुंधला आधा चांद और छोटा चांद होना शुभ नहीं होता है। ये दर्शाता है कि जीवन में आपको काफी संघर्ष करना पड़ेगा। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों को सेहत से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा भी बना रहता है।

Half Moon On Nails Meaning

विज्ञापन

बड़ा आधा चांद होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाखून पर बड़ा, साफ और पूरा सफेद आधा चांद होना शुभ माना जाता है। ऐसे लोग मेहनती, बुद्धिमान और दयालु होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए आगे रहते हैं। हर काम में अपना 100% देने का प्रयास करते हैं, लेकिन इन्हें कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती है। हर चीज के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में कई बार इनका हौसला भी डगमगाने लगता है। ये ही इन लोगों का सबसे वीक पॉइंट है कि इन्हें सफलता तो मिलती है, लेकिन इसके लिए उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है।

नाखून पर आधा चांद न होना

नाखून पर आधे चांद का न होना भी शुभ नहीं होता है। ये दर्शाता है कि आपको शारीरिक समस्याओं का ज्यादा सामना करना पड़ेगा। ऐसे लोग ज्यादा आलसी होते हैं और इन्हें थकान की ज्यादा समस्या रहती है। इसके अलावा इन लोगों को पेट और अपच की समस्या होना भी आम बात है।

विज्ञापन

मध्यम उंगली पर आधा चांद होना

यदि किसी व्यक्ति की मध्यम उंगली पर ही केवल आधा चांद है, तो ये दर्शाता है कि आपके दुश्मन बहुत हैं। जीवन के हर मोड़ पर आपको आपके विरोधी परेशान करने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको सोच-समझकर अपने दोस्तों का चयन करना चाहिए। नहीं तो आपको बार-बार हार का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ