Pitru Paksha 2025: पितरों को खुश करने के लिए पितृपक्ष में करें ये 3 उपाय, पितृ दोष होगा दूर

Pitru Paksha Upay: साल 2025 में 7 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक पितृपक्ष की पूजा की जाएगी। ये 15 दिन पितरों की पूजा, पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण आदि कार्य के लिए शुभ होते हैं। हालांकि, इस अवधि में कुछ विशेष उपायों को करके भी पितरों को खुश किया जा सकता है। चलिए जानते हैं पितृपक्ष के दौरान पितरों को खुश करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में।

Pitru Paksha 2025

Credit- news 24 Gfx

विज्ञापन

Pitru Paksha 2025 Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए पितृपक्ष के हर एक दिन का खास महत्व है। हर साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक पितृपक्ष की पूजा की जाती है। इस बार 7 सितंबर 2025 से पितृपक्ष का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन 21 सितंबर 2025, वार रविवार को होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग पितृपक्ष के दौरान पितरों की पूजा, पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण आदि कार्य करते हैं, उन्हें पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही पितृ दोष नहीं लगता है।

दरअसल, जिन लोगों के ऊपर पितृ मेहरबान होते हैं, उनके कुल का सदा विस्तार होता है। घर में आए-दिन क्लेश नहीं होते हैं, बल्कि परिवारवालों में प्यार का संतुलन बना रहता है। पूजा-पाठ के साथ-साथ पितृपक्ष के दौरान कुछ विशेष उपाय करने से भी लाभ होता है।

Advertisment

पितृ दोष दूर करने का उपाय

यदि आप पितरों को खुश करना चाहते हैं तो पितृपक्ष में श्राद्ध पूजा करें। जिस दिन आप श्राद्ध करेंगे, उस दिन प्रात: काल में एक कटोरे में तुलसी के पेड़ की जड़ निकालकर रख लें। श्राद्ध पूजा करने के बाद दाएं हाथ के अंगूठे से उस जड़ पर जल अर्पित करें। इस दौरान अपने पूर्वजों को याद करें। बचे हुए पानी को घर के कोने-कोने में छिड़क दें, जबकि जड़ को तुलसी के पौधे में डाल दें। इस उपाय से आपको पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी और पितृ भी खुश रहेंगे।

धन की कमी और पितृ दोष दूर करने का उपाय

पितृ पक्ष के दौरान नियमित रूप से प्रात: काल में घर की उत्तर-पूर्व दिशा में गाय के घी का एक दीपक जलाएं, जबकि शाम में किचन में पानी के पास दीप जलाएं। यदि पितृपक्ष में आप ये उपाय नियमित रूप से करते हैं तो आपको पितरों की विशेष कृपा जरूर प्राप्त होगी। साथ ही धन प्राप्ति की राह में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

विज्ञापन

पितरों को खुश करने का उपाय

यदि आपको लगता है कि आपके पितृ आपसे नाराज हैं तो पितृपक्ष के दौरान रोजाना शाम में पूजा करने के बाद घर के एक कोने में उपले जलाएं। उपले जलाने से पहले उनमें गुड़ और घी जरूर मिला लें। इस दौरान अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें और पितरों को याद करें। ऐसा करने से आपको पितृदोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही कुंडली में ग्रहों की स्थिति में भी सुधार होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ