Pitru Paksha 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। इस दौरान पूर्वजों व पितरों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए श्राद्ध किए जाते हैं। पितृ पक्ष में तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष का आरंभ भाद्रपद पूर्णिमा तिथि से होता है, जिसका समापन आश्विन अमावस्या पर होता है। हालांकि पितृ पक्ष के दौरान कुछ कामों को करने की मनाही होती है, नहीं तो उसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के साथ-साथ उसके पूरे परिवारवालों को झेलना पड़ता है।
चलिए जानते हैं इस बार पितृ पक्ष का आरंभ कब से हो रहा है। इसी के साथ आपको उन 7 कार्यों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें पितृ पक्ष के दौरान करने से श्राद्ध पूजा खंडित हो सकती है। इसके अलावा पितरों व पूर्वजों की नाराजगी का भी आपको सामना करना पड़ सकता है।
कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष?
इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा के दिन 17 सितंबर 2024 से हो रही है, जिसका समापन 2 अक्टूबर 2024 को सर्व पितृ अमावस्या के दिन होगा। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान धरती पर हमारे पूर्वज आते हैं। इसलिए इस दौरान की गई पूजा-पाठ का साधक को विशेष फल मिलता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
कौन-कौन से कार्य नहीं करने चाहिए?
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान सगाई, शादी, मुंडन और गृह प्रवेश आदि कार्य को करने से बचना चाहिए।
- पितृ पक्ष के दौरान कोई भी नई चीज नहीं खरीदनी चाहिए।
- जो लोग पितृ पक्ष के दौरान प्याज, लहसुन और तामसिक भोजन का सेवन करते हैं, उन्हें उनकी पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। इसके अलावा ज्यादा मिर्च वाला खाना, बैंगन, सफेद तिल, लौकी, मूली, काला नमक, जीरा, सत्तू, मसूर की दाल, चने और सरसों के साग का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
- श्राद्ध के खाने को लोहे के बर्तन में नहीं बनाना चाहिए। खाना बनाने के लिए आप तांबे, पीतल या अन्य किसी धातु के बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पितृ पक्ष के दौरान बाल और दाढ़ी को कटवाने की मनाही होती है। इससे आपको धन हानि हो सकती है।
- श्राद्ध में गृह कलह, स्त्रियों व साधुओं का अपमान, बड़े-बुजुर्गों की बात न सुनना और बच्चों को कष्ट देने से पूर्वज नाराज होते हैं। इसी के साथ आपको अपनी पूजा का भी पूर्ण फल नहीं मिलेगा।
- पितृ पक्ष के दौरान बासी भोजन के सेवन करने से भी बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Vastu Shastra: मेन गेट पर भूलकर भी न रखें ये 3 चीजें, पैसों की तंगी और झगड़ों से रहेंगे परेशान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
2 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
19 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
21 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
22 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines