---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vastu Shastra: मेन गेट पर भूलकर भी न रखें ये 3 चीजें, पैसों की तंगी और झगड़ों से रहेंगे परेशान!

Vastu Tips For Home Main Gate: वास्तु शास्त्र में घर के मेन गेट से जुड़े कई टिप्स के बारे में बताया गया है, जिन्हें फॉलो करने से परिवार में सुख-समृद्धि और धन-धान्य का वास होता है। चलिए जानते हैं उन तीन चीजों के बारे में, जिन्हें घर के मुख्य दरवाजे पर रखने से घरवाले हर समय परेशान रहते हैं।

---विज्ञापन---

Vastu Tips For Home Main Gate: घर की साफ-सफाई पर तो हर कोई ध्यान देता है, लेकिन कुछ लोग मेन गेट पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में न चाहते हुए भी उन्हें वास्तु दोष लगता है, जिसकी वजह से वो पैसों की कमी से लेकर शारीरिक और मानसिक समस्याओं के कारण परेशान रहते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद छोटी से छोटी चीज की सही दिशा और उससे जुड़े नियमों के बारे में बताया गया है। यहां तक कि उन चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें घर के मुख्य दरवाजे यानी मेन गेट के आसपास नहीं रखना चाहिए।

दरअसल, मेन गेट से घर में केवल प्रवेश ही नहीं किया जाता है, बल्कि इसके जरिए घर में पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी की भी एंट्री होती है। इसलिए घर के मेन गेट को सदा साफ-सुथरा रखना चाहिए। चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र में बताई गई उन तीन चीजों के बारे में, जिन्हें घर के मेन गेट पर रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और परिवार में सदा क्लेश का वातावरण रहता है।

---विज्ञापन---

जूते-चप्पल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर या उसके आसपास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। आमतौर पर लोग घर में प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल बाहर उतार देते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति को पाप लगता है। उस व्यक्ति से धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ट जाती हैं। माना जाता है कि जिन लोगों से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं, उनके घर में कभी भी बरकत नहीं होती है। घरवाले हमेशा पैसों को लेकर परेशान रहते हैं।

ये भी पढ़ें- इन 3 राशियों पर होगी धन और खुशियों की बरसात! तुला राशि के स्वामी की चार बार बदलेगी चाल

---विज्ञापन---

मनी प्लांट

कुछ लोग मानते हैं घर के बाहर मनी प्लांट लगाने से घर में बरकत आती है। घरवालों को पैसों की कमी से छुटकारा मिलता है। लेकिन वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट के आसपास मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। मनी प्लांट को धन का पौधा कहा जाता है। यदि आप इसे अपने घर के बाहर लगाएंगे, तो इससे आते-जाते सभी की नजर उस प्लांट पर पड़ेगी। इससे वास्तु दोष लगेगा, जिससे परिवारवालों को बुरी नजर लग सकती है। इससे घर की आर्थिक स्थिति और सुखद वातावरण पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे के आसपास कांटेदार पौधों को भी नहीं लगाना चाहिए।

---विज्ञापन---

झाड़ू

धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए कभी भी झाड़ू का अपमान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा झाड़ू को पैर भी नहीं लगाना चाहिए। झाड़ू को हमेशा साफ जगह पर सीधा रखना चाहिए। नहीं तो इससे घरवालों को पाप लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट के आसपास झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं और परिवारवालों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है। झाड़ू को ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां किसी की भी नजर उस पर न पड़े।

ये भी पढ़ें- अक्टूबर से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शुक्र के मंगल के घर में गोचर करते ही होगी पैसों की बौछार!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 30, 2024 09:12 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola