Kaalchakra Today: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra News24 Today: सितंबर माह में कई महत्वपूर्ण ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं सितंबर का मासिक राशिफल।

Kaalchakra News24 Today

मासिक राशिफल 2024

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सितंबर का महीना शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर का महीना 9 ग्रहों के लिहाज से बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान कई विशेष ग्रहों का गोचर होगा। ऐसे में प्रत्येक ग्रह की चाल बदलने से सभी राशियों के लोगों की आमदनी में बदलाव आएगा। जहां कुछ लोगों को धन की प्राप्ति होगी। वहीं कुछ लोगों को निवेश करना भारी भी पड़ सकता है।  ऐसे में कुछ उपाय और सावधानी को अपनाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको मेष राशि से लेकर मीन राशि तक 12 राशियों का राशिफल बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आपको पहले ही पता चल सकता है कि आने वाले दिन आपके कैसे रहेंगे।

विज्ञापन

मेष राशि

सितंबर के महीने में मेष राशि के लोगों की आमदनी ठीक रहेगी। धन कमाने के लिए आपके दिमाग में नए-नए विचार आएंगे। पांचवें भाव में सूर्य के मौजूद होने से धन लाभ भी हो सकता है।

वृषभ राशि

इस महीने वृषभ राशि के लोग आर्थिक रूप से तरक्की कर सकते हैं। विदेश जाने या मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने का मौका मिलेगा। सुख-समृद्धि पर धन खर्च हो सकता है, लेकिन पैसे कमाने के भी कई नए अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

मिथुन राशि

सितंबर के महीने में आर्थिक क्षेत्र में स्थिति मिली-जुली रहेगी। प्रॉपर्टी, गाड़ी या अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। इसके अलावा विदेश से कारोबार में धन लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

पैसों का सही उपयोग करने में कर्क राशि के लोगों को सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। किसी अच्छी योजना में धन का निवेश करने से फ्यूचर में अच्छा लाभ हो सकता है। लेकिन पैसों को लेकर किसी पर भरोसा न करें। वरना नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि

सितंबर में सिंह राशि के जातकों की आमदनी मध्यम रहने वाली है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। लेकिन बुध की मजबूत स्थिति के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। संपत्ति से भी धन लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

शनि की अशुभ दृष्टि से खर्च बढ़ सकता है। इसलिए महीने की शुरुआत से लेकर अंत तक अपने खर्चों का ध्यान रखें। हालांकि आमदनी ठीक रहेगी।

तुला राशि

सितंबर का महीना खर्चों से भरा रहेगा। लेकिन आमदनी बढ़ सकती है। महीने की शुरुआत में सरकारी क्षेत्र से लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा छोटी-छोटी बचत करने से भी फायदा होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

सूर्य के 11वें भाव में आने से वृश्चिक राशि के जातकों को सरकारी क्षेत्र से लाभ हो सकता है। धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। किसी से सलाह लेकर निवेश करने से लाभ हो सकता है।

धनु राशि

छठे भाव में गुरु के होने से आपके खर्चे बढ़ेंगे। हालांकि खर्चों के साथ-साथ आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। लेकिन इस समय निवेश में कोई रिस्क न लें। वरना नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

मकर राशि

महीने के शुरुआती हफ्तों में खर्चे बढ़ेंगे। इसी के साथ बचत में भी कमी आएगी। हालांकि शिक्षा और इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि

चौथे भाव में गुरु के विराजमान होने से धर्म-कर्म पर खर्चा होगा। इसी के साथ आमदनी में भी बढ़ोती होगी। लेकिन इस माह सोच-समझकर निवेश करें। वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

कारोबार और बाकी क्षेत्रों से मीन राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। लेकिन आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आएंगे। महीने की शुरुआत में सूर्य के कारण खर्च बढ़ेगा, लेकिन सरकारी क्षेत्र से लाभ हो सकता है।

यदि आपको राशि अनुसार सितंबर माह के अचूक उपायों के बारे में जानना है, तो इसके लिए आप ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ