Photo Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हर चीज के लिए नियम बेहद स्पष्ट हैं, चाहे वह पूजा घर, किचन, बेडरूम, बालकनी हो या लिविंग रूम. लिविंग रूम के बारे में यह शास्त्र कहता है कि यह घर की वह जगह है, जहां ऊर्जा का सबसे अधिक आदान-प्रदान होता है. इस रूम में सोफे के पीछे की जगह को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. इसका कारण यह बताया जाता है कि यहां बैठने वाले लोगों और पूरे घर के माहौल पर इस दीवाल का डायरेक्ट असर पड़ता है. आइए वास्तु नियमों से जानते है कि लिविंग रूम में सोफे के पीछे वॉल पर कौन-सी 3 प्रकार की पेंटिंग भूल से भी नहीं टांगनी चाहिए?
डूबता हुआ सूरज
वास्तु शास्त्र में उगते हुए सूरज को नई शुरुआत, शुभ ऊर्जा, उत्थान और विकास का प्रतीक माना गया है. वहीं, डूबते सूरज को जीवन में पतन, ठहराव और निराश से जोड़ा गया है. डूबते सूरज वाली तस्वीरों में चीजों को अक्सर धुंधले और फीके पड़ते हुए प्रकाश और रंगों में दिखाया जाता है. ऐसी तस्वीरें सोफे के पीछे लगाने के घर मेम्बर का आपस में विश्वास कम हो सकता है. घर लोग बेवजह उदास या डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं. यह करियर और व्यापार में गिरावट का भी कारण भी बन सकता है.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: अगर चीजें जगह पर न हों, दूसरों का भी जीना हराम कर देते हैं इन 3 राशियों के लोग
यद्ध, हिंसा या महाभारत की तस्वीर
वास्तु शास्त्र में युद्ध और हिंसा को विनाश और क्रोध का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि इस प्रकार की तस्वीरें या पेंटिंग लगाने से घर के लोगों में अग्रेसिवनेस और नेगेटिविटी बढ़ सकती है. कलह और झगड़े हो सकते हैं. बेवजह तनाव रह सकता है, जो डिप्रेशन की ओर धकेल सकता है. महाभारत युद्ध की तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि ये भी नकारात्मकता फैला सकती है.
डूबते जहाज/नाव की तस्वीर
किसी तूफान में फंसे नाव, पानी में डूबता जहाज, टाइटैनिक या टूटे हुए जहाज की फोटो को वास्तु शास्त्र में बेहद नेगेटिव असर वाला माना गया है. इस प्रकार को तस्वीरों और पेंटिंग को नुकसान, बर्बादी और बुरे वक्त का प्रतीक माना गया है. इसे सोफे के पीछे लगाने से मनःस्थिति और घर-परिवार की आर्थिक स्थति पर असर होता है. इससे घर में कंगाली भी आ सकती है. इस दीवाल पर मुरझाए फूल वाले चित्र, सूखे पेड़ और जंगल में आग लगने जैसे फोटो आदि भी नही लगाने चाहिए।
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खुद को वर्दी पहने देखना है किस बात संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
ऐसी फोटो लाती है खुशहाली
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस प्रकार की फोटो का सही विकल्प है सकारात्मक तस्वीर और पेंटिंग, जैसे- दौड़ते हुए 7 सफेद घोड़े, हरे भरे जंगल, ऊंचे ऊंचे पर्वत, उगता हुआ सूर्य. मान्यता है कि ये सुख-समृद्धि को घर-परिवार की आकर्षित करती हैं.
यह भी पढ़ें: Bhog ke Niyam: पूजा में भोग चढ़ाने में कहीं आप भी तो नहीं करते ये भूल? जानें बीज वाले फल अर्पण की सही विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
8 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
12 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
12 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
14 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
17 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines