---विज्ञापन---

Religion angle-right

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद सकते हैं ‘गोल्ड’, तो घर लाएं इन धातुओं की वस्तुएं

Akshaya Tritiya 2024: यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जो अक्षय तृतीया के मौके पर सोना नहीं खरीद सकते हैं, तो सोना के विकल्प में अनेक शुभ धातुओं की वस्तुएं घर लाकर इस पर्व को खुशी-खुशी मना सकते है और अपने जीवन को सुखी बना सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया साल के 4 सबसे पवित्र और शुभ दिन में से एक है। यह हिन्दू कैलेंडर का पहला सर्वाधिक पवित्र दिन है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, ब्रह्मा ने स्वर्ग सहित ब्रह्माण्ड के अन्य सात खंडों का निर्माण कार्य अक्षय तृतीया के दिन ही शुरू किया था। साल 2024 में यह शुभ दिन 10 मई को पड़ रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह वैशाख महीने की तृतीय तिथि को मनाया जाता है। इसे ‘आखा तीज’ भी कहते हैं।

सोना खरीदने का रिवाज

‘अक्षय’ का अर्थ है, जिसका क्षय नहीं होता है यानि जो कभी खत्म न हो। अक्षय तृतीया को सोना खरीदने का प्राचीन रिवाज है। मान्यता है कि इससे घर-परिवार और जीवन में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य-वैभव सदैव बनी रहती है।

---खबर नीचे जारी है---

महंगा सोना खरीदना सबसे बस की बात नहीं

अक्षय तृतीया के दिन दो-चार रत्ती भर सोना खरीदने से कोई लाभ नहीं होता है। लिहाजा एक निश्चित मात्रा सोना खरीदा जाता है। आज सोना इतना महंगा हो गया है कि इसे खरीदना सबके बस की बात नहीं रह गई है। यदि आप इस शुभ दिन को सोना खरीदना अफोर्ड नहीं कर सकते हैं, तो अन्य धातुओं और उससे बनी वस्तुओं को भी खरीद सकते हैं। ये धातुएं भी हिन्दू संस्कृति में शुभ मानी गई हैं। इन धातुओं की वस्तुएं भी आपके जीवन को सुखी और समृद्ध बनाएंगी।

अक्षय तृतीया पर खरीदें इन धातुओं की वस्तुएं

अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर आप नीचे दिए गए सोना के वैकल्पिक धातुओं की वस्तुएं और सामग्रियां अपने घर लाकर अपने जीवन को सुखमय और समृद्धशाली बना सकते हैं:

---खबर नीचे जारी है---

चांदी: सोने की तुलना में चांदी एक अच्छा विकल्प है। आप चांदी के सिक्के, गहने-जेवर या मूर्तियां खरीद सकते हैं।

कांसा: कांस्य या कांसा को काफी शुभ माना गया है। सिन्धु घाटी सभ्यता काल में यह सबसे पवित्र धातु मानी जाती थी। कांसा का कटोरा और अन्य बर्तन, दीपदान, मूर्तियां और अन्य सजावटी सामान खरीद सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

पीतल: यह भी एक शुभ धातु है, जो सस्ता भी होता है। पूजा-पाठ के लिए पात्र (बर्तन), जैसे थालियां, लोटा, कलश, दीपक वस्तुएं आप अक्षय तृतीया के मौके पर ले सकते हैं।

तांबा: प्राचीन काल से हिन्दू परंपरा में तांबा शुभ माना गया है। यह भी एक सस्ता और लोकप्रिय विकल्प है। इस धातु के बर्तन, पूजा के पात्र, ज्योतिष यंत्र आदि अपने घर ला सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: इस मंदिर में केवल दर्शन मात्र से उतर जाता है सारा कर्ज, जानें कहां है ऋण मुक्ति का यह मंदिर 

अष्टधातु: आप अक्षय तृतीया के दिन अष्टधातु की मूर्तियां और अन्य शुभकारी सजावटी चीजें अपने घर ला सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

पारा: पारा धातु से बनी वस्तुएं भी अक्षय तृतीया दिन खरीदी जा सकती है। गणेशजी की पारे से बनी की मूर्ति, श्रीयंत्र और अन्य ज्योतिषीय उपाय की वस्तुएं अपने यहां ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: नींबू और एक गिलास पानी के उपाय से दूर करें घर का वास्तु दोष

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 01, 2024 12:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola