Parshuram Jayanti 2024: परशुराम जयंती क्यों है महत्वपूर्ण, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Parshuram Jayanti 2024: भगवान विष्णु के 10 अवतारों में से एक भगवान परशुराम की जयंती वैशाख माह में शुक्ल पक्ष को तृतीया तिथि को मनाई जाती है। हिन्दू धर्म में इस जयंती का बहुत महत्व है। आइए जानते हैं, परशुराम जयंती की तिथि और शुभ मुहूर्त क्या है?

Parshuram-Jayanti-2024

परशुराम जयंती 2024

Parshuram Jayanti 2024: भगवान परशुराम जगतपालक भगवान विष्णु के छठवें अवतार हैं। इनका जन्म वैशाख माह की शुक्ल पक्ष को तृतीया तिथि को हुआ था। भगवान विष्णु के 10 अवतारों में भगवान परशुराम को बहुत उग्र माना गया है, जिन्होंने 21 बार दुष्ट और अत्याचारी राजाओं का संहार कर धरती को पाप से मुक्त किया था। साल 2024 में भगवान परशुराम की जयंती 10 मई, 2024 को मनाई जाएगी।

विज्ञापन

परशुराम जयंती शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

10 मई, 2024 को वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी और यह 11 मई की आधी रात के बाद 2 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। भगवान परशुराम की पूजा सूर्योदय और सूर्यास्त से पहले करना शुभ माना गया है, इसलिए उनकी पूजा इस अवधि में कभी भी कर सकते हैं।

इसलिए नाम पड़ा परशुराम

विज्ञापन

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान परशुराम का नाम था ‘राम’। वे एक महान योद्धा और धनुर्विद्या सहित अन्य अस्त्रों-शस्त्रों के बेजोड़ जानकार थे। लेकिन उनका प्रिय अस्त्र था ‘फरसा’, जिससे उन्होंने दुष्टों और पापियों का संहार किया था। फरसा को संस्कृत में ‘परशु’ कहते हैं। परशु धारण करने के कारण वे ‘परशुराम’ कहलाए।

विज्ञापन

आज भी जीवित हैं भगवान परशुराम

हिन्दू धर्म में परशुराम जयंती बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि मान्यता है कि भगवान परशुराम आज भी जीवित हैं। वे एकमात्र विष्णु अवतार हैं, जिसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि उनकी मृत्यु नहीं हुई है। इसके बारे में धार्मिक ग्रथों का कहना है कि जब धरती पर ‘कल्कि अवतार’ होगा, तब वे भगवान कल्कि को अपना अस्त्र-शस्त्र सौंप कर वैकुण्ठ लोक जाएंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ