हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Panchak April 2026: सावधान! आज से शुरू हुए राज पंचक, अगले 5 दिनों इन गलतियों को करने से बचना होगा

Panchak April 2026: ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से पंचक लगता है. पंचक के दौरान सावधान रहने की जरूरत होती है. पंचक में कई कार्यों को करने से बचना होता है. वैशाख माह में पंचक की शुरुआत आज हो रही है. पंचक में किन बातों का ध्यान रखें चलिए जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Panchak April 2026: पंचक के पांच दिनों के दौरान कई बातों का ध्यान रखना होता है. पंचक में शुभ कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा की कुंभ और मीन राशि में स्थिति के कारण पंचक लगते हैं. पंचक धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों का समूह होता है. पंचक के दौरान चंद्रमा इन नक्षत्रों में होते हैं. इस समय को अशुभ माना जाता है. अप्रैल में आज से पंचक की शुरुआत हो रही है.

कब से कब तक है पंचक?

अप्रैल महीने में पंचक की शुरुआत आज यानी 13 अप्रैल दिन सोमवार से हो चुकी है. पंचक की शुरुआत सुबह 3 बजकर 44 मिनट से हो गई है. सोमवार के दिन से शुरू होने वाले पंचक को राजपंचक कहते हैं. राज पंचक को अन्य पंचक की तुलना में शुभ माना जाता है. वैशाख माह में पंचक की शुरुआत 13 अप्रैल से हो रही है जिसका समापन 17 अप्रैल 2026, दिन शुक्रवार की दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर होगा. राज पंचक में किन बातों का ध्यान रखें चलिए जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Varuthini Ekadashi 2026 Today: आज वरुथिनी एकादशी पर इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें मंत्र, आरती और भोग

विज्ञापन

पंचक में इन गलतियों को करने से बचें

दक्षिण दिशा की यात्रा

दक्षिण दिशा को यम की दिशा यानी यमराज की दिशा कहते हैं. पंचक में दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. इस दिशा में यात्रा करने से दुर्घटना का डर रहता है.

विज्ञापन

घर की छत डलवाना

आप घर बनवा रहे हैं और छत डलवाने का काम चल रहा है तो पंचक के दौरान इसे रोक देना चाहिए. पंचक में घर की छत डलवाने से घर में कलेश और आर्थिक हानि होती है. पंचक में ईंधन इकट्ठा भी नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

पलंग और चारपाई लाना

पंचक में चारपाई बनवाना और पंलग खरीदना मना होता है. राज पंचक के दौरान आप इन कामों को करने से बचें. पंचक में चारपाई बुनना या खरीदना वर्जित होता है. इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है.

विज्ञापन

अंति संस्कार के नियम

अगर पंचक के दौरान किसी का निधन हो जाता है तो उसके अंतिम संस्कार के दौरान खास विधि को पूरा किया जाता है. पंचक के दौरान अंतिम संस्कार के समय शव के साथ कुश के पांच पुतले बनाकर अंतिम संस्कार करना चाहिए. वरना पंचक दोष लग जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola