---विज्ञापन---

Religion angle-right

भाग्यशाली स्त्री के पैरों में होती हैं ये 3 रेखाएं, दूसरी रेखा का होना अति शुभ; मालामाल बनना तय!

Foot Palmistry Lucky Signs: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की किस्मत शादी के बाद चमक जाती है। उनके घर में पार्टनर के आगमन से उन्हें धन, सुख, समृद्धि, सौभाग्य और बीमारियों आदि की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। आज हम आपको स्त्री के पैर के तलवे पर मौजूद उन तीन रेखाओं के बारे में बताएंगे, जो उनके लिए तो लकी होती ही हैं। साथ ही उन रेखाओं के कारण उनके पार्टनर का भाग्य भी चमक जाता है।

---विज्ञापन---

Foot Palmistry Lucky Signs: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस तरह मनुष्य के हाथ पर बनी रेखाएं उसके जीवन से जुड़ी अहम जानकारी देती हैं। ठीक वैसे ही पैर के तलवे पर मौजूद विभिन्न रेखाएं भी व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज खोलती हैं। जहां कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं, जो व्यक्ति के दुर्भाग्य को दर्शाती हैं। वहीं कुछ रेखाएं राज योग के समान लाभ देती हैं। पैर के तलवे पर बनी रेखाओं के अलावा पैर का आकार, उंगली की लंबाई और गोलाई के आधार पर भी प्रत्येक व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में पता किया जा सकता है।

आज हम आपके पैर के तलवे पर बनी उन तीन रेखाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भाग्यशाली स्त्री की निशानी है।

---विज्ञापन---

पैर को दो भाग में बांटने वाली रेखा

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, औरतों के पैर के तलवे के बीचों-बीच सीधी रेखा होना अति शुभ होता है। इसका मतलब है कि उन्हें सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होगी। इसके अलावा उनकी इस रेखा के कारण उनके पति का भाग्य भी चमक जाता है। जैसे उन्हें कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ठीक वैसे ही शादी के बाद उनके पति की आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हरियाली अमावस्या पर 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, 2 दुर्लभ योग से धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी!

तलवे पर दो रेखाओं का पास-पास होना

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी स्त्री के अंगूठे से तीसरे नंबर वाली उंगली से कोई रेखा निकलती है, तो वह अति शुभ होता है। इसी के साथ अंगूठे से दूसरे नंबर वाली उंगली के पास से कोई रेखा निकलती है यानी यह दोनों रेखाएं आमने-सामने हैं, तो ये एक शुभ संयोग होता है। ऐसी स्त्री के घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। परिवार में सदा सुख-शांति बनी रहती है। इन्हें जीवन में बहुत ही जल्दी सफलता मिलती है।

---विज्ञापन---

अंगूठे के नीचे छोटी-सी रेखा

जिन स्त्री के अंगूठे के नीचे एक छोटी-सी रेखा होती है, वह बहुत भाग्यशाली होती हैं। उनका स्वभाव दयालु होता है। इसके अलावा उनके अंदर कई अच्छे गुण भी होते हैं। उनमें हर एक परिस्थिति का सामना करने का साहस होता है। इसके अलावा इनकी कुंडली में धान का प्रबल योग रहता है, जिसके कारण इन्हें कभी भी धन हानि नहीं होती है। ऐसी स्त्री से अगर आपकी शादी होती है, तो उनके भाग्य से आपका भाग्य भी चमक सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हरियाली तीज, रक्षा बंधन और कृष्ण जन्माष्टमी कब? जानें अगस्त महीने के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 13, 2024 01:38 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola