---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

हरियाली अमावस्या पर 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, 2 दुर्लभ योग से धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी!

Hariyali Amavasya: साल 2024 में हरियाली अमावस्या का पर्व 4 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन पुष्य नक्षत्र और सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है, जिससे पांच राशियों के लोगों को अति लाभ होगा। आइए जानते हैं वो खुशनसीब राशियां कौन-सी हैं।

---विज्ञापन---

Hariyali Amavasya 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए श्रावण माह का विशेष महत्व है। इस साल 22 जुलाई से श्रावण महीने का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले महीने 19 अगस्त को होगा। 19 अगस्त के दिन ही श्रावण पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इसके अलावा श्रावण माह में आने वाली अमावस्या तिथि के दिन हरियाली अमावस्या का पर्व भी मनाया जाता है, जिसे देश के कई राज्यों में चितलगी अमावस्या और श्रावण अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

हरियाली अमावस्या कब मनाई जाएगी?

हरियाली अमावस्या के दिन भोलेनाथ की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। इसी के साथ इस दिन पेड़-पौधों की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस खास दिन पर्यावरण संरक्षण के रूप में पौधे भी लगाए जाते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, श्रावण माह की अमावस्या तिथि के दिन हरियाली अमावस्या मनाई जाती है। इस बार 4 अगस्त 2024 को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी। हालांकि इस दिन सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लोगों के लिए अति शुभ रहेगा। चलिए जानते हैं वो 5 लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए हरियाली अमावस्या का पर्व खुशखबरी लेकर आएगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

जो लोग घर से ऑफिस का काम करते हैं, उन्हें प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी बढ़ाने की भी संभावना अधिक है। माता-पिता को बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच आए मनमुटाव दूर हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें- हरियाली तीज, रक्षा बंधन और कृष्ण जन्माष्टमी कब? जानें अगस्त महीने के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की कुंडली में नवग्रहों की मजबूत स्थिति के कारण हर कार्य में उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेसमैन पिछले कुछ समय से जिस प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत कर रहे थे, उन्हें उसमे सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी गंभीर बीमारी से हमेशा-हमेशा के लिए निजात मिल सकता है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। ऑफिस में आपकी जी-तोड़ मेहनत को देखकर बॉस आपको प्रमोशन का शुभ समाचार दे सकते हैं। जिन लोगों की लकड़ी और कपड़ों की दुकान है, उनकी ब्रिकी में तेजी आएगी। साथ ही मुनाफा भी एक दिन में डबल हो जाएगा।

मीन राशि

जो लोग वर्क फ्रॉम होम करते हैं, उन्हें विदेश की एक बड़ी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। यदि आपका कोर्ट में कोई केस चल रहा है, तो उसमें आपको इस सप्ताह जीत मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से कर्ज के कारण परेशान हैं, उन्हें धन लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

किसी बड़ी कंपनी में नौकरीपेशा लोगों की जॉब लग सकती है। शादीशुदा लोगों के पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे, जिससे मानसिक तनाव भी कम होगा। जिन लोगों की पिछले कुछ समय से तबीयत खराब चल रही है, उनके स्वास्थ्य में सुधार होने लगेग। परिवार में किसी की शादी तय होने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

ये भी पढ़ें- सावन में श्रावण अमावस्या कब? देवी-देवताओं को कैसे करें खुश, जानें तिथि, पूजा विधि और उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 13, 2024 10:47 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola