Numerology: महारानी की तरह जिंदगी जीती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, लग्जरी होता है लाइफस्टाइल

Numerology: जन्म तारीख से मूलांक का पता कर उसके बारे में जान सकते हैं. मूलांक से किसी के स्वभाव और जीवन के बारे में जान सकते हैं. आपको ऐसे मूलांक के बारे में बताते हैं जिस मूलांक की लड़कियां लग्जरी लाइफ जीती हैं.

Numerology

Photo Credit- News24GFX

Numerology: जन्म तारीख से मूलांक का पता कर सकते हैं. अगर किसी का जन्म 16 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+6 यानी 7 होगा. सभी मूलांक का किसी ग्रह से संबंध होता है. स्वामी ग्रह के प्रभाव से मूलांक के लोगं के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा को माना जाता है. इसके प्रभाव से लोगों का जीवन अच्छा और सुखी होता है. खासकर 2 मूलांक वाली लड़कियों की लाइफ लग्जरी होती है.

विज्ञापन

मूलांक 2 की जन्म तारीख

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2 होता है. 2 मूलांक के लोग चंद्र ग्रह के प्रभाव के कारण भावुक और संवेदनशील होते हैं. इनका स्वभाव शांत होता है. चलिए 2 मूलांक वाली लड़कियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

लग्जरी लाइफ जीती हैं 2 मूलांक की लड़कियां

मूलांक 2 वाली लड़कियां सुंदर और आकर्षक होती हैं. इनका स्वभाव मिलनसार होता है. किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को लड़की का जन्म हुआ है तो वह चंद्र ग्रह के प्रभाव से राजसी सुख भोगती है. ऐसी लड़कियां रानी-महारानी की तरह जीवन जीती हैं. इन्हें जीवन में सुख-शांति मिलती है और इनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है.

विज्ञापन

मूलांक 2 की लड़कियों का करियर

2 मूलांक वाली लड़कियां अपना करियर फैशन, होटल, शिक्षा और हेल्थ के क्षेत्र में बना सकती हैं. इन क्षेत्रों में करियर बनाने से सफलता मिलती है. इन क्षेत्रों में करियर बनाने से मूलांक 2 की लड़कियां खूब धन कमा सकती हैं. 2 मूलांक वाली लड़कियों के पास धन कमाने की क्षमता होती है और यह संपत्ति को बढ़ाती हैं. इन्हें जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. इनका जीवन सुखमय और अच्छा होता है.

वैवाहिक जीवन

मूलांक 2 वाली लड़कियों का वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा होता है. इनकी शादी धनी परिवार में होती है और यह शादी के बाद पति के भाग्य के लिए लकी होती हैं. इन्हें शादी के बाद ऐशो-आराम और अच्छी जिंदगी मिलती है. यह महारानी की तरह जीवन जीती हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ