हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीवन में होते हैं 'अव्यवस्थित'

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के मुताबिक, महीने की 3 तिथियों में पैदा होने वाले व्यक्ति जीवन में ‘अव्यवस्थित’ हो सकते हैं, क्योंकि उनकी प्राथमिकताएं कुछ और हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि इन तारीखों में जन्मे कुछ लोग अव्यवस्थित क्यों होते हैं?

विज्ञापन
न्यूमेरोलॉजी में जन्मतिथि के विश्लेषण से किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बताया जा सकता है।

Numerology: दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति में एक समान गुण हो, यह असंभव है। कुछ लोग बहुत व्यवस्थित और अनुशासित होते हैं, तो वहीं कुछ लापरवाह और अव्यवस्थित होते हैं। अव्यवस्थित व्यक्तियों के बेतरतीब होने का एक मंजर ऐसा भी देखा गया है कि उनके घर की हर चीज यहां-वहां बिखरी होती है। उन्हें खुद भी अपना कोई जरूरी सामान खोजना होता है, तो ढूंढ़ने में घंटों लग जाते हैं। न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के मुताबिक, 3 तिथियों में पैदा होने के कारण कुछ व्यक्तियों में इस प्रकार के खास गुणधर्म हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन तारीखों में जन्मे लोगों के साथ ऐसा क्यों होता है?

सात तारीख

अंक ज्योतिष के मुताबिक, महीने की 7 तारीख को जन्मे व्यक्ति काफी विश्लेषणात्मक, चिंतनशील और आत्मकेन्द्रित गुणवाले होते हैं। वे चिंतन, मनन और आत्म-निरीक्षण में इतना अधिक रहना पसंद करते हैं कि उन्हें भौतिक व्यवस्था की उतनी परवाह नहीं हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप जीवन में अव्यवस्था हो सकती है। लेकिन, आपको यह भी बता दें कि अव्यवस्थित होने का मतलब यह नहीं है कि ऐसे व्यक्ति सफल नहीं होते हैं। उदाहरण के तौर पर महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइन्स्टाइन का नाम लिया जा सकता है।

16 तारीख

किसी महीने की 16 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के बारे में अंक ज्योतिष की मान्यता है कि ऐसे लोग काफी जिंदादिल और फ्लेक्सिबल व्यक्तित्व के होते हैं। साथ ही ये काफी एडवेंचर यानी रोमांच प्रिय होते हैं। हमेशा कुछ नया और रोमांचक करने की धुन में ये अक्सर साफ-सफाई और रखखाव से पहले दिलचस्प गतिविधियों को प्राथमिकता देते हैं। वे अपनी ऊर्जा को नई चीजों में इतना झोंक देते हैं कि अव्यवस्था की ओर उनका ध्यान ही नहीं जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: नए घर में ‘गृह प्रवेश’ करने से पहले जरूर पढ़ें ये 5 वास्तु टिप्स

25 तारीख

अंकज्योतिष के अनुसार, 25 तारीख को जन्मे लोग काफी निस्वार्थ, करुणा और दया से भरे होते हैं। लेकिन यही गुण उनके अव्यवस्थित होने की वजह भी बन सकती है, क्योंकि वे दूसरों की जरूरतों को अधिक महत्व देते हैं और अपनी व्यक्तिगत कामों को बहुत कम प्राथमिकता देते हैं। जाहिर है कि ऐसे व्यक्तियों के घर और जीवन अक्सर अव्यवस्थित होते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हनुमान चालीसा के 5 शक्तिशाली दोहे और चौपाइयां, जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola