Numerology: इन 3 तारीख में जन्मे लोग होते हैं अच्छे व्यापारी और सेल्समैन, कस्टमर पटाने में होते हैं माहिर!

Numerology: अंक ज्योतिष में प्रत्येक मूलांक के गुण और विशेषताएं अलग-अलग होती हैं। यहां जिन 3 तारीखों में जन्मे लोगों के अच्छे व्यापारी और सेल्समैन होने की बात की गई हैं, उनपर उस मूलांक के ग्रह स्वामी का विशेष प्रभाव होता है। आइए जानते हैं, किस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं ऐसे गुण?

numerology-mulank

Numerology: अंक ज्योतिष एक गूढ़ और साथ ही उपयोगी विद्या है। सदियों से लोग अंक ज्योतिष के माध्यम से अपने व्यक्तित्व, भाग्य और भविष्य के बारे में जानने का प्रयास करते रहे हैं। हाल के वर्षों में यह बहुत लोकप्रिय हो गया है, इसकी वजह है इसकी सटीकता। कहते हैं कि सभी अंक ब्रह्मांडीय शक्तियों से जुड़े होते हैं और प्रत्येक अंक अपनी विशिष्ट ऊर्जा मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं।

विज्ञापन

यहां जिन 3 तारीखों में जन्मे लोगों के अच्छे व्यापारी और सेल्समैन होने की बात की जा रही है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के व्यक्ति के लोग चंचल स्वभाव के होते हैं, मौज-मस्ती में बेहद यकीन रखते हैं और बेहद बातूनी होते हैं। आइए जानते हैं, किन तारीख में पैदा हुए लोगों का मूलांक 5 होता है, इस मूलांक के ग्रह स्वामी कौन हैं और इस मूलांक के व्यक्तियों में और क्या-क्या खास बातें और विशेषताएं होती हैं?

विज्ञापन

हर माहौल को संभालने में होते हैं बेजोड़

अंक ज्योतिष के मुताबिक जिनका जन्म किसी भी महीने की 5,14 और 23 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 वाले व्यक्तियोंके बारे में अंक ज्योतिष कहता है कि ऐसे व्यक्ति काफी क्रिएटिव होते हैं और वे हर माहौल और स्थिति को संभालने में माहिर होते हैं। हालांकि इस मूलांक के लोगों को कामकाज के लिए सपोर्ट की जरूरत होती है, लेकिन अपनी बातों और तर्कों से लोगों को इतना इम्पेस करते हैं कि उनका काम बन जाता है।

विज्ञापन

मूलांक 5 के स्वामी ग्रह

किसी भी महीने की 5,14 और 23 तारीख को जन्मे मूलांक 5 के व्यक्तियों के स्वामी ग्रह हैं, बुध। चंद्रमा के बाद बुध एक ऐसे ग्रह हैं, जो बहुत तेज चाल से चलते हैं। बुध विचार शक्ति और तर्क को बढ़ावा देते हैं, क्योंकि वे वाणी, बुद्धि और विवेक के स्वामी ग्रह हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के व्यक्तियों के पास आइडिया का खजाना होता है।

होते हैं अच्छे व्यापारी और सेल्समैन

बुध बातचीत, संचार कौशल और गणित के स्वामी और नियंत्रक ग्रह है। यही कारण है मूलांक 5 की तारीखों में जन्मे लोग जब बिजनेस में कदम रखते हैं, तो काफी ऊंचाई तक पहुंचते हैं। ये लोग अपने शानदार तर्कों से कस्टमर को लुभा लेते हैं और अपनी आइडिया, सामान, प्रोडक्ट आदि बेच पाने में सफल रहते हैं। बुध ग्रह की कृपा से ये लोग अच्छे व्यापारी और सेल्समैन होते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ