November 2026 Festival List: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक दिवाली नवंबर महीने में मनाया जाएगा. ऐसे में यह महीना त्योहार के लिहाज से खास रहेगा. नवंबर में दिवाली के साथ ही भाई दूज, धनतेरस, छठ महापर्व आदि त्योहार मनाए जाएंगे. इसके साथ ही देव उठनी एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा और तुलसी विवाह समेत कई व्रत रखे जाएंगे. नवंबर का महीना व्रत-त्योहार की दृष्टि से लोगों के लिए खास रहेगा. आप यहां नवंबर में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहार की लिस्ट तारीख के समेत देख सकते हैं.
नवंबर 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट
1 नवंबर 2026, रविवार – अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी
5 नवंबर 2026, गुरुवार – रमा एकादशी, कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी, गोवत्स द्वादशी
6 नवंबर 2026, शुक्रवार – धनतेरस, धनत्रयोदशी, यम दीपम, शुक्र प्रदोष व्रत
7 नवंबर 2026, शनिवार – काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
8 नवंबर 2026, रविवार – दीवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, केदार गौरी व्रत, कमला जयंती
9 नवंबर 2026, सोमवार – अन्वाधान, कार्तिक अमावस्या
10 नवंबर 2026, मंगलवार – गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, गुजराती नववर्ष
11 नवंबर 2026, बुधवार – भाईदूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन
13 नवंबर 2026, शुक्रवार – छठ पर्व की शुरुआत, नागुला चविथी, लाभ चतुर्थी
14 नवंबर 2026, शनिवार – लाभ पंचमी
ये भी पढ़ें – Mantra Jaap Benefits: राशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें मेष से मीन तक सभी के लिए लकी मंत्र
15 नवंबर 2026, रविवार – छठ पूजा, स्कंद षष्ठी
16 नवंबर 2026, सोमवार – वृश्चिक संक्रांति, जैन अष्टाह्निका प्रारंभ
17 नवंबर 2026, मंगलवार – गोपाष्टमी, मंडला पूजा प्रारंभ, मासिक दुर्गाष्टमी
18 नवंबर 2026, बुधवार – अक्षय नवमी, आंवला नवमी, जगद्धात्री पूजा
20 नवंबर 2026, शुक्रवार – देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ
21 नवंबर 2026, शनिवार – तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी, वैष्णव देवोत्थान एकादशी
22 नवंबर 2026, रविवार – विश्वेश्वर व्रत, रवि प्रदोष व्रत
23 नवंबर 2026, सोमवार – बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान, कार्तिक चौमासी चौदस
24 नवंबर 2026, मंगलवार – देव दीपावली, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, भीष्म पंचक समाप्त
25 नवंबर 2026, बुधवार – मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, रोहिणी व्रत
27 नवंबर 2026, शुक्रवार – गणाधिप संकष्टी, मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी
धनतेरस 2026
नवंबर महीने में धनतेरस का पर्व आ रहा है. धनतेरस पर मां लक्ष्मी, धन्वंतरि और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है. 6 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है.
दिवाली 2026
प्रमुख त्योहरों में से एक दिवाली का पर्व 8 नवंबर को है. 8 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी. दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है. इस दिन लोग घरों में दीप जलाते हैं. दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा की जाती है.
देव उठनी एकादशी 2026
हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी तिथि का खास महत्व होता है. देव उठनी एकादशी 20 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद जागते हैं. इस दिन से विवाह कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 hr agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
5 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
22 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
1 day agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
1 day agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines