---विज्ञापन---

Religion angle-right

Calendar Vastu Tips: अपने अंतिम पड़ाव में साल 2024, जानें घर का कैलेंडर बदलने का सही समय और रखने की सही दिशा!

Calendar Vastu Tips: घर का कैलेंडर बदलने की प्रक्रिया छोटी-सी है, लेकिन यह न केवल समय का संकेत देती है, बल्कि जीवन में नए साल की ऊर्जा और सकारात्मकता को भी लेकर आती है। आइए जानते हैं, घर का कैलेंडर बदलने का सही समय और रखने की सही दिशा क्या है?

---विज्ञापन---

Calendar Vastu Tips: साल 2024 अब अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही एक नया साल दस्तक देगा। नए साल की शुरुआत के साथ घर में पुराने कैलेंडर को हटाकर नया कैलेंडर लगाना एक सामान्य परंपरा है, लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे सही समय और दिशा में लगाना शुभता और सकारात्मक ऊर्जा लाने में सहायक होता है। आइए जानते हैं, घर का कैलेंडर बदलने का सही समय और रखने की सही दिशा क्या है?

कैलेंडर बदलने का महत्व

हिन्दू धर्म में कैलेंडर, नया साल आने पर कैलेंडर बदलना केवल एक रिवाज नहीं है, बल्कि इसका व्यक्तिगत, सांस्कृतिक और ज्योतिष महत्व है। हिन्दू घरों पंचांग को घर का एक हिस्सा माना जाता है। नया कैलेंडर नई शुरुआत और जीवन में नई संभावनाओं का संकेत देता है। कैलेंडर को बदलना पुराने अटके कामों को समाप्त करने का अवसर माना जाता है। यह भी मान्यता है कि नया कैलेंडर सही दिशा में लगाना परिवार और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: इस तरह के 3 लोग नहीं रहते हैं खुशहाल, गांठ बांध लीजिए नीम करोली बाबा की ये सीख!

कैलेंडर बदलने का सही समय क्या है?

हिन्दू धर्म में नए साल के पहले दिन जैसे कि 1 जनवरी, चैत्र प्रतिपदा और दिवाली के अगले दिन को कैलेंडर बदलना अच्छा और शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

1 जनवरी: प्रचलित परंपरा और रिवाज के अंग्रेजी नया साल शुरू होने के पहले दिन कैलेंडर लगाना शुभ माना जाता है।

सूर्योदय के समय: वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह के समय, जब सूर्य अपनी पहली किरण फैलाता है, उस समय कैलेंडर लगाना सबसे अच्छा होता है। दोपहर के बाद कैलेंडर नहीं बदलना चाहिए।

---विज्ञापन---

सप्ताह का कौन-सा दिन है शुभ?

यदि 1 जनवरी किसी अशुभ दिन पर पड़ता है, तो नए कैलेंडर को बुधवार, शुक्रवार या रविवार जैसे शुभ दिनों पर लगाना बेहतर माना जाता है। साल 2025 का पहला दिन बुधवार है, जो कैलेंडर बदलने के लिए सही दिन है।

कैलेंडर लगाने की सही दिशा और जगह

उत्तर या पूर्व दिशा: कैलेंडर को घर या ऑफिस की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। यह दिशाएं सकारात्मकता और समृद्धि की ओर इशारा करती हैं।

---विज्ञापन---

दीवार का चयन: कैलेंडर ऐसी दीवार पर लगाएं जो साफ और व्यवस्थित हो। गंदी या टूटी दीवारों पर कैलेंडर लगाना अशुभ माना जाता है।

घड़ी और कैलेंडर: कैलेंडर और दीवार घड़ी को पास-पास न रखें। यह समय और धन की रुकावट का संकेत देता है।

---विज्ञापन---

पुराना कैलेंडर हटाना क्यों जरूरी है?

माना जाता है कि घर की दीवारों पर पुराने कैलेंडर को अधिक दिनों तक नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि पुराने कैलेंडर को घर में रखना भविष्य में बाधाएं खड़ी कर सकता है। यदि कैलेंडर फटी या खराब हो, तो वैसे कैलेंडर तत्काल हटा दें। पुराने कैलेंडर को हटाने का मतलब पुरानी बाधाओं और समस्याओं को छोड़कर आगे बढ़ना माना जाता है।

इस बात कर रखें खास ध्यान

प्रचलित मान्यता के अनुसार, घर में फटे हुए कैलेंडर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और यह अशुभता को आकर्षित करता है। साथ यह भी ध्यान में रखें कि घर में लगाया जाने वाला कैलेंडर सकारात्मक चित्र और संदेश वाला हो। फूल, हरियाली, पर्वत, भगवान या शुभ प्रतीक या सकारात्मक संदेश वाले कैलेंडर घर में लगाना शुभ होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: स्मार्ट तरीके से जिंदगी जीते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, धन और ज्ञान दोनों में होते हैं धनी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 18, 2024 04:49 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola