Neem Karoli Baba: सफल लोग इन 5 गलतियों से रहते हैं दूर, वरना लाइफ हो जाती है बरबाद

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने अपने उपदेशों में दया, प्रेम, मानवता आदि को सबसे ऊपर रखा है, इसलिए उनकी सीख इन्हीं बातों से जुड़ी है, जो काफी सरल है- सच्चाई, करुणा और अनुशासन अपनाएं, जीवन खुद बेहतर होने लगेगा. बाबा ने कहा है कि जीवन में सुख, शांति और सफलता चाहिए, तो 5 गलतियों से दूर रहना जरूरी है. आइए जानते हैं, ये गलतियां क्या हैं?

Neem-Karoli-Baba

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा आधुनिक भारत के प्रसिद्ध संत हैं, जिन्होंने प्रेम, सेवा और सरल जीवन का संदेश दिया. वे चमत्कारों से ज्यादा करुणा और मानवता पर जोर देते थे. उनके अनुयायियों में आम लोग से लेकर स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग और कई बड़े साधक शामिल रहे हैं. उनकी शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों को सही दिशा देती हैं.

विज्ञापन

बाबा ने कहा है कि जीवन में सफलता केवल मेहनत से नहीं आती है. यह हमारे संस्कार, आदतें और सोच पर भी निर्भर करती है. बाबा ने ऐसे कई सरल लेकिन गहरे उपदेश दिए हैं जो व्यक्ति को सही दिशा में ले जाते हैं. उनके अनुसार, कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जो इंसान की तरक्की का रास्ता रोक देती हैं. आइए इन्हें जानते हैं और समझते हैं कि उनसे कैसे बचा जा सकता है?

विज्ञापन

बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान जरूरी

बाबा का मानना था कि घर में सम्मान का माहौल हो तो लक्ष्मी भी निवास करती हैं. बुजुर्ग अनुभव का खजाना होते हैं. उनका आदर करना केवल कर्तव्य ही नहीं बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने का एक तरीका भी है. महिलाओं के प्रति सौहार्द्र और स्नेह परिवार को मजबूत बनाता है. जो लोग इस सम्मान को नजरअंदाज करते हैं, उनके जीवन में तनाव और असंतोष बढ़ जाते हैं.

विज्ञापन

समय को हलके में लेना बड़ी भूल

समय एक बार निकल जाए तो लौटकर नहीं आता. बाबा कहते थे कि जो लोग टालमटोल करते हैं, वे अपनी क्षमता का आधा भी उपयोग नहीं कर पाते. छोटे-छोटे काम भी समय पर पूरे करने की आदत जीवन में अनुशासन लाती है. यही अनुशासन आगे चलकर सफलता का मजबूत आधार बनता है.

बुरी आदतें धीरे-धीरे खोखला कर देती हैं

नशा, जुआ, झूठ, छल और चोरी जैसी आदतें मन की शांति को छीन लेती हैं. ये आदतें इंसान का आत्मविश्वास कम करती हैं और रिश्तों को कमजोर बना देती हैं. बाबा की सीख है कि अच्छी संगत अपनाएं और बुरी आदतों से दूरी बनाएं. धीरे-धीरे ये आदतें छोड़ी जा सकती हैं, बस शुरुआत जरूरी है.

विज्ञापन

धन का सम्मान न करना नुकसानदायक

धन मेहनत से मिलता है और मेहनत का सम्मान जरूरी है. फिजूल खर्च, दिखावा या बिना सोचे खर्च करना व्यक्ति को आर्थिक तनाव में डाल सकता है. बाबा सिखाते हैं कि धन का सही उपयोग ही समृद्धि का रास्ता खोलता है. बचत और संयम से लक्ष्मी कृपा बनी रहती है.

लालच से हमेशा दूरी रखें

लालच इंसान को बेचैन कर देता है. उसके कारण व्यक्ति मेहनत से ज्यादा श shortcuts ढूंढने लगता है. यह रास्ता न सफलता देता है और न संतोष.

बाबा का संदेश है कि मेहनत और संतोष साथ हों तो जीवन खुशहाल बन जाता है. इसलिए लालच छोड़कर मूल्य आधारित जीवन अपनाएं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ