Shiva Purana: अपनी बागवानी में लगा लिया ये 3 फूल, जनम-जनम तक घर में रहेगा मां लक्ष्मी का वास

Shiva Purana: शिव पुराण के अनुसार अपनी बागवानी में केतकी, केवड़ा और चंपा लगा लेने से घर सुंदर और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। कहा जाता है कि ये 3 फूल भगवान को प्रसन्न कर घर में जनम-जनम तक मां लक्ष्मी का वास कराते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 फूल कौन-से हैं?

Shiva-Purana

Shiva Purana: घर को सुंदर, सुवासित और सकारात्मक ऊर्जा से भरना हर व्यक्ति चाहता है। भारतीय परंपरा में पौधों को केवल सजावट का साधन नहीं माना जाता, बल्कि समृद्धि और सुख का स्रोत भी समझा जाता है। वास्तु और पुराणों में ऐसे कई पौधों का उल्लेख मिलता है जो घर में लगते ही वातावरण को सौभाग्य से भर देते हैं। इन्हीं में 3 नाम सबसे शक्तिशाली माने जाते हैं- केतकी, केवड़ा और चंपा। माना जाता है कि इन 3 फूलों से भगवान प्रसन्न होते हैं और घर में जनम-जनम तक मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।

विज्ञापन

केतकी फूल

केतकी का फूल अपनी अनोखी महक के लिए जाना जाता है। इसकी खुशबू मन को शांत करती है और तनाव कम करती है। केतकी का पौधा बागवानी में लगाने के लिए बेहतरीन माना जाता है। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक तरंगों को आकर्षित करता है। लोग मानते हैं कि जहां केतकी होती है, वहां सुख, समृद्धि और स्थिरता आती है।

विज्ञापन

केवड़ा फूल

केवड़ा का पौधा वातावरण को सुगंध और ठंडक से भर देता है. यह घर के माहौल को ताजगी से भरने वाला पौधा है. वास्तु के अनुसार, जिस स्थान पर केवड़ा लगाया जाता है, वहां भगवान विष्णु का वास माना जाता है. मान्यता है कि यह आर्थिक परिस्थिति में सुधार करता है और तरक्की के मार्ग खोलता है. साथ ही, इसकी सुगंध कई प्रकार की बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है.

विज्ञापन

चंपा फूल

चंपा के फूल अपनी कोमल महक और आकर्षक आकार के लिए प्रसिद्ध हैं. यह पौधा घर के वातावरण को शांत और सौम्य बनाता है. वास्तु मानता है कि चंपा नकारात्मक शक्तियों को दूर कर देता है और घर में शांति तथा स्वास्थ्य बनाए रखता है. इसके औषधीय गुण इसे और भी खास बनाते हैं. यह हवा को शुद्ध करता है और परिवार के सदस्यों की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालता है.

बागवानी में लगाने से मिलते हैं ये शुभ फल

यदि आप अपना घर सुख और शांति से भरना चाहते हैं तो बागवानी में इन तीन पौधों को जरूर लगाएं. इन्हें लगाना आसान है और देखभाल भी ज्यादा नहीं मांगते हैं. इनकी खुशबू घर के हर कोने में फैलेगी और वातावरण को मनमोहक बना देगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ