Vastu Tips: रोटी बनाने के बाद वास्तु अनुसार इस तरह रखें चकला-बेलन, बढ़ती रहेगी घर में सुख-समृद्धि

Vastu Tips: चकला-बेलन हर किचन का एक अनिवार्य सामान है. वास्तु शास्त्र में इसे मां अन्नपूर्णा और लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. इन्हें सही दिशा और आदर से रखने से घर में बढ़ती है सुख-समृद्धि, वरना नुकसान भी हो सकता है. आइए जानते हैं, रोटी बनाने के बाद चकला-बेलन को कैसे रखना चाहिए?

chakla-belan-vastu

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रसोई घर यानी किचन, चकला-बेलन और रोटी बनाने का विशेष महत्व है. चकला-बेलन को मां अन्नपूर्णा और लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसे गलत तरीके से रखना घर की सुख-समृद्धि और शांति पर असर डाल सकता है. सही दिशा और सावधानी से रखे जाने पर यह धन, स्वास्थ्य और खुशहाली बढ़ाता है. हिन्दू धर्म का एक प्राचीन नियम है कि रोटी बनाने की शुरुआत हमेशा गौमाता को दान से करें. कहते हैं, पहली रोटी गौमाता को खिलाने से घर में 33 कोटि देवताओं की कृपा रहती है. इससे पितृदोष, राहु-केतु के दोष शांत होते हैं और अन्न-धन की कमी कभी नहीं होती है.

विज्ञापन

इस्तेमाल के बाद साफ करें

रोटी बनाने के बाद चकला-बेलन को गंदा छोड़ना अशुभ माना जाता है. हमेशा अच्छे से धोकर, सुखाकर और सुरक्षित जगह पर रखें. सीधा और साफ-सुथरा रखना घर की सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखता है.

विज्ञापन

बेलन को चकले पर न रखें

बेलन को चकले पर खड़ा करना या उल्टा लिटाना वास्तु दोष है. इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा रुक जाती है. हमेशा बेलन को अलग और सुरक्षित जगह पर रखें.

गुस्से में न फेंके

रसोई में चिड़चिड़ाहट या गुस्से में बेलन-चकला इधर-उधर फेंकना मां लक्ष्मी को नाराज करता है. घर की बरकत कम हो जाती है. हमेशा आदर और प्यार से इन्हें रखें.

विज्ञापन

बंद किस्मत का उपाय

अगर लंबे समय से धन की रुकावट है, तो शुक्रवार को नया चकला-बेलन खरीदकर किसी जरूरतमंद महिला को दान करें. यह उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और घर में बरकत लौट आती है.

विज्ञापन

रसोई में सही स्थान

चकला-बेलन हमेशा दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पूर्व में रखें. ऊंचाई पर रखना शुभ होता है. जमीन पर रखना अशुभ माना जाता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और भोजन में स्वाद और पोषण बढ़ता है.

रात में सावधानी

रात को सोने से पहले चकला-बेलन को साफ करके ढककर रखें. खुले रखने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है और सुबह का भोजन प्रभावित हो सकता है.

विज्ञापन

पुराना या टूटा हो तो

अगर चकला-बेलन पुराना या टूट गया है, तो बहते पानी में प्रवाहित करें या किसी मंदिर में दान करें. नया चकला-बेलन ही इस्तेमाल करें. पुराना घर में रखना अशुभ होता है.

इन आसान वास्तु नियमों का पालन कर आप अपनी रसोई को सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बना सकते हैं. छोटे-छोटे बदलाव से घर में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ