Neem Karoli Baba Samadhi: बहुत ये लोग ये मानते हैं कि कैंची धाम में ही नीम करोली बाबा की समाधि है. ऐसा मानने वाले लोग वाकई भ्रम में हैं। एप्पल के स्टीव जॉब्स, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और महान क्रिकेटर विराट कोहली जैसी नामचीन हस्तियों के स्पिरिचुअल गुरु रहे नीम करोली बाबा के चमत्कारों से पूरी दुनिया वाकिफ है. आजकल उनके जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने धूम मचा रखी है. आइए जानते हैं, ‘महाराज जी’ कहे जाने वाले नीम करोली बाबा पंचतत्व में कहां विलीन हुए थे और उनकी वास्तविक समाधि कहां है? कुछ लोग कहते हैं, इस पावन स्थल पर पहुंचने पर अब भी बाबा के होने का एहसास होता है.
यहां है नीम करोली बाबा की समाधि
वाकई में इस बात से बहुत लोग अनजान हैं कि नीम करोली बाबा की असली समाधि कैंची धाम में नहीं है. महाराज जी की मुख्य समाधि उत्तर प्रदेश के पवित्र धाम वृंदावन में है. यह भी कैंची धाम की तरह एक आश्रम है, जो मथुरा रोड के पास परिक्रमा मार्ग पर स्थित है. इसके भीतर बाबा का भव्य महासमाधि मंदिर बना हुआ है. आपको बता दें कि असल में कैंची धाम महाराज जी का तपोस्थल रहा है.
यह भी पढ़ें: Mangal Sutra Rules: मंगलसूत्र के काले मोती क्यों माने जाते हैं खास? जानें इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं
कैंची धाम को लेकर भ्रम क्यों?
कैंची धाम उत्तराखंड में नैनीताल के पास नीम करोली बाबा का सबसे प्रसिद्ध आश्रम है. इसे ‘महाराज जी’ ने स्वयं 1964 में स्थापित किया था. हर साल यहां 15 जून को एक विशाल मेला लगता है. संभवतः इसी पॉपुलैरिटी के कारण दुनिया भर के श्रद्धालु और लोग अनजाने में कैंची धाम को ‘महाराज जी’ की समाधि स्थल समझ लेते हैं.
यह भी पढ़ें: Kuber Story: कुबेर कैसे बने धन के देवता, क्यों होती है धनतेरस पर उनकी पूजा, जानिए धन देवता की कथा
ऐसे विलीन हुए थे ‘महाराज जी’
कहते हैं, ‘महाराज जी’ ने विदा लेने से पहले ही संकेत दे दिया था. उनका महासमाधि में विलीन होगा को सामान्य मृत्यु नहीं, बल्कि एक उच्च कोटि के संत द्वारा अपनी इच्छा से शरीर त्यागने की अलौकिक घटना थी. कहते हैं, उन्होंने दिन और स्थान खुद चुना था, जिसे लोग आज भी नहीं जानते है. बाबा ने अपने महाप्रयाण का दिन अनंत चतुर्दशी और स्थान पावन भूमि वृद्धावन को चुना था. आपको बता दें कि नीम करोली बाबा ने 11 सितंबर, 1073 की रात में महानिर्वाण किया था.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य नीति से ढूंढे गए सक्सेस के ये 5 फॉर्मूले, केवल स्टूडेंट नहीं आएंगे आपके भी काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
10 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
14 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
15 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
16 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
18 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines